• Latest
  • Trending
PM Modi outlines India's big goals

पीएम मोदी ने भारत के बड़े लक्ष्यों का खाका खींचा

October 20, 2023
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने भारत के बड़े लक्ष्यों का खाका खींचा

अब ओलंपिक के लिए शंखनाद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 20, 2023
in the blitz
0
PM Modi outlines India's big goals
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष से लेकर हर क्षेत्र में भारत को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। वह ऐसे आयोजन कराना चाहते हैं जो भारत की गरिमा बढ़ाएं एवं उसके विकास में सहायक हों। इसी क्रम में जी20 के सफलतम आयोजन के बाद अब पीएम मोदी ने 2036 के ओलंपिक भारत में कराए जाने का शंखनाद कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विज्ञानियों के साथ एक अन्य बैठक में यह भी एलान किया कि भारत 2025 में अंतरिक्ष में मानव मिशन गगनयान भेजेगा तथा 2040 तक चंद्रमा पर इंसान को भेज सकता है। हालांकि इससे पहले 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन भी बनाने का टारगेट पूरा कर सकता है।

अब इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत साल 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करता दिख सकता है। गत दिनों मुंबई में 141वें ओलंपिक समिति के सत्र को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन देश में लाने का भारत का प्रयास है। भारतीय ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह 140 करोड़ (1.4 अरब) भारतीयों का सदियों पुराना सपना है, यह उनकी आकांक्षा है।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

मोदी बोले कि मुझे विश्वास है कि भारत को आईओसी का समर्थन मिलेगा। पीएम ने भारत में खेलों की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिंधु घाटी सभ्यता (राखीगढ़ी शिलालेख) के समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय न केवल खेल प्रेमी हैं, बल्कि हम इसे जीते भी हैं और देश 2029 में युवा ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी उत्सुक है।’

2040 तक चंद्रमा पर इंसान भेजेगा भारत
2035 तक अपना स्पेस स्टेशन भी
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा भारत
2029 में युवा ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी उत्सुक

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए बुनियादी ढांचा, रसद और आवश्यक संगठनात्मक क्षमता है। उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन और भारत की अध्यक्षता का उदाहरण दिया, जिसके दौरान देश के 60 से अधिक शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह हर क्षेत्र में भारत की आयोजन क्षमता का प्रमाण है।

एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख
हाल ही में चीन में हुए एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई ‘खेलो इंडिया’ पहल भी काफी काम आ रही है। यही वजह रही कि भारत ने एशियाड में ऐतिहासिक 107 पदक हासिल किए। मोदी ने हाल ही में आयोजित वैश्विक टूर्नामेंटों जैसे कि शतरंज ओलंपियाड, जिसमें 186 देशों ने भाग लिया, फुटबॉल अंडर-17 महिला विश्व कप, हॉकी विश्व कप, महिला विश्व मुक्के बाजी चैंपियनशिप, शूटिंग विश्व कप और चल रहे क्रिकेट विश्व कप का भी जिक्र किया। क्रिकेट की बात करते हुए मोदी ने कहा कि भारत हर साल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (आईपीएल) का आयोजन भी करता है।

बात जब बड़ी उपलब्धियों की हो रही है तो एक बैठक में पीएम मोदी ने इसरो विज्ञानियों को वीनस ऑर्बिटर मिशन और मंगल ग्रह लैंडर पर भी काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम ने 21 अक्टूबर को किए जाने वाले भारत के पहले ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन ‘गगनयान’ के क्रू एस्केप सिस्टम की टेस्टिंग की तैयारियों की भी जानकारी ली।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation