• Latest
  • Trending

नॉर्वे में पांच देशों के प्रमुखों से मिले पीएम मोदी

June 2, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नॉर्वे में पांच देशों के प्रमुखों से मिले पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

ओस्लो। यहां आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइसलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में क्लीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटलाइजेशन, ग्रीन टेक्नोलॉजी, ब्लू इकॉनमी और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया। शिखर सम्मेलन में नॉर्वे और स्वीडन के नेता भी शामिल हुए।

अधिकारियों के मुताबिक यह शिखर सम्मेलन डिफेंस, स्पेस और आर्कटिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की यात्रा पर रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्टुन फ्रॉस्टाडॉटिर के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत आइसलैंड के साथ अपनी मित्रता को बेहद महत्व देता है। दोनों नेताओं ने क्लीन एनर्जी, मत्स्य पालन, जियोथर्मल एनर्जी, कार्बन कैप्चर और स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने कहा कि ब्लू इकॉनमी से जुड़े क्षेत्रों में आइसलैंड की विशेषज्ञता सराहनीय है और भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति देगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह प्रधानमंत्री फ्रॉस्टाडॉटिर के पद संभालने के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी। बातचीत में रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, आर्कटिक सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ बैठक में व्यापार और निवेश, डिजिटलीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 5जी और 6जी तकनीक, क्वांटम टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और सर्कुलर इकॉनमी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं ने एजुकेशन, इनोवेशन, मोबिलिटी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत और फिनलैंड के बीच कई महत्वपूर्ण संवाद हुए हैं और प्रधानमंत्री ओर्पो खुद एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों ने सितंबर 2026 में गुजरात के गांधीनगर में संयुक्त रूप से वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम आयोजित करने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की कार्यवाहक प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ भी बैठक की। बैठक के बाद मोदी ने कहा कि भारत-डेनमार्क संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं।

दोनों नेताओं ने रिन्यूएबल एनर्जी, क्लाइमेट चेंज, वाटर मैनेजमेंट, ग्रीन शिपिंग, डिजिटलाइजेशन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में फिनटेक, इंडस्ट्री, डिफेंस और इनोवेशन के क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है।

उन्होंने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में निवेश बढ़ाने के लिए आमंत्रित भी किया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों ने ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के तहत संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई. दोनों नेताओं ने नई और उभरती तकनीकों, कम्युनिकेशन, स्टार्टअप, एजुकेशन और डिफेंस सेक्टर में सहयोग पर भी चर्चा की।

वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में भारत और डेनमार्क के बीच वाराणसी में ‘स्मार्ट लेबोरेटरी ऑन क्लीन रिवर्स’ स्थापित करने की संयुक्त पहल की भी समीक्षा की गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation