• Latest
  • Trending
G7 Itally

पीएम मोदी ने दिया एआई का मंत्र

June 21, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने दिया एआई का मंत्र

मानव केंद्रित दृष्टिकोण से बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 21, 2024
in नया-भारत
0
G7 Itally
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार जी7 शिखर सम्मेलन (समिट) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। इसमें कोई दोराय नहीं कि यह बैठक वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के लिए अहम रही। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान जी7 मंच के अंतर्गत प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर उपयोगी बातचीत हुई तथा शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के साथ भारत की साझेदारी और गहरी हुई।

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल’

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन में पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी में एकाधिकार को समाप्त करने पर जोर दिया। वहीं, पीएम मोदी ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल’ का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है। गौरतलब है कि एआई और ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर जी7 आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक असमानताओं को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग में सहयोगी प्रयासों का आह्वान किया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से मानव प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी के व्यापक पैमाने पर उपयोग पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि भारत अपनी विकास यात्रा के लिए एआई का लाभ कैसे उठा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई को पारदर्शी, सुरक्षित, सुलभ और जिम्मेदार रहना चाहिए। इसके अलावा एक खास बात और यह रही कि पीएम मोदी विश्व को भारत का दृष्टिकोण भी समझाने में सफल रहे। उन्होंने दुनिया को बताया कि भारत मानव केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से बेहतर भविष्य की दिशा में काम कर रहा है।

– भारत एआई पर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक
– टेक्नोलॉजी में एकाधिकार को समाप्त करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया जोर

आउटरीच शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने वैश्विक निर्णय-निर्माण में अफ्रीका सहित वैश्विक दक्षिण की आवाज को बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, वैश्विक अनिश्चितताओं और तनावों का खामियाजा ग्लोबल साउथ के देशों को भुगतना पड़ रहा है। भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों की प्राथमिकताओं और चिंताओं को विश्व मंच पर रखना अपनी जिम्मेदारी समझा है। हमने इन प्रयासों में अफ्रीका को उच्च प्राथमिकता दी है। हमें गर्व है कि भारत की अध्यक्षता में जी20 ने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाया। भारत सभी अफ्रीकी देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास, स्थिरता और सुरक्षा में योगदान देता रहा है और आगे भी देता रहेगा।

सभी नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई
मोदी से मिलने वाले हर राष्ट्र प्रमुख ने उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। अपुलिया में हुई इस मुलाकात से वैश्विक शक्तियों के साथ भारत के रिश्तों की निरंतरता को बनाए रखने और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत बनाने के संकेत मिले हैं।

अपुलिया में मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत की जो उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान पहली आधिकारिक बातचीत थी।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेेलेंस्की, इतालवी प्रीमियर जियोर्जिया मेलोनी, पोप फ्रांसिस और जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा सहित अन्य लोगों से मुलाकात की।

इस तस्वीर में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

जॉर्जिया मेलोनी ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह पीएम मोदी के साथ नजर आ रहीं हैं। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा-
Hi friends, from #Melodi

इटली के जी 7 समिट में भारत का दबदबा…

दुनिया के लिए पीएम मोदी का विजन
अपनी एक दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी जब इटली से रवाना होने हुए तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट किया, अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही बेहतर दिन रहा। विश्व नेताओं से बातचीत की और कई विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक स्तर पर लोगों को फायदा हो और एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो। साथ ही पीएम मोदी ने इटली के लोगों और सरकार को भी उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद कहा।

इटली में मोदी को अहमियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जी7 के शक्तिशाली देशों के बीच वैश्विक मंच पर अहम जगह बनाई है। इटली में मोदी को खास अहमियत मिली और मंच पर वह केंद्र में रहे। जी7 देश भारत के नजरिये के साथ दृढ़ता से खड़े रहे और दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते सैन्य बल, अन्य देशों को धमकाने वाली गतिविधियों के खिलाफ एकमत रहे।

फिर सुर्खियों में दोनों नेताओं की गहरी दोस्ती
जी 7 की मेजबान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी7 के आउटरीच सत्र के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे मुस्कुराते हुए, ‘हेलो फ्रॉम टीम मेलोडी’ कहते हुए दिख रही हैं। मेलोनी के इस वीडियो को पीएम मोदी ने भी रीपोस्ट करते हुए लिखा, भारत-इटली की दोस्ती जिंदाबाद।

2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके वीडियो
दोनों नेताओं का यह वीडियो और हैशटैग मेलोडी इंटरनेट पर टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा। मेलोनी की तरफ से पोस्ट किए गए महज चार सेकेंड के वीडियो को पांच-छह घंटे के भीतर 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।
20 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है, जबकि करीब 50 हजार से ज्यादा लोग इसे रीपोस्ट कर चुके हैं।
दोनों नेता भी इंटरनेट के इस मजाक का पूरा आनंद लेते हैं और अक्सर जब भी मुलाकात होती है, तो लोगों को मीम बनाने के लिए नया मसाला परोस देते हैं।
पसंद आया अंदाज
वैश्विक कूटनीति जैसे जटिल विषय के बीच दोनों नेताओं का मुस्कुराते हुए सेल्फी लेने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर मोदी ने की चर्चा
पीएम मोदी ने जी7 समिट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना और ग्रह को भावी पीढ़ियों के लिए रहने योग्य बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि भारत हरित युग की शुरुआत करने के लिए काम कर रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation