• Latest
  • Trending

बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक, पटना में मारी गईं 6000 मुर्गियां

March 11, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक, पटना में मारी गईं 6000 मुर्गियां

कौशल नगर एरिया में हाई अलर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 11, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के फैलने की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू फैलने की खबर से हड़कंप मच गया। इसके बाद राज्य सरकार ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। शहर में कुछ कौए और मुर्गियां मर गई थीं। इनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशु संसाधन विभाग ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पटना में लगभग 6,000 मुर्गियों को मार दिया है। 9700 अंडे नष्ट किए गए हैं। इसके साथ ही पॉलिट्री फॉर्म में छिड़काव किया जा रहा है।

पटना में कहां मिला बर्ड फ्लू का केंद्र?
अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित पक्षी, एयरपोर्ट के पास चितकोहरा के कौशल नगर में स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से संचालित ‘पोल्ट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर’ में पाए गए थे। यहां से सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में भेजे गए थे। सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। इसके बाद डेयरी, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग ने तत्काल प्रभाव से केंद्र की सभी मुर्गियों को मारकर दफनाने का आदेश जारी किया।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

बर्ड फ्लू पर क्या कहना है मंगल पांडेय का?
पटना में बर्ड फ्लू पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं। बर्ड फ्लू की जांच के लिए पटना के आरएमआरआई अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध है। एक किट में सात सैंपल का टेस्ट किया जाता है। अगर कोई बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया जाता है तो उसके इलाज भी व्यवस्था की गई है।

पटना जिला प्रशासन ने क्या दिया निर्देश?
पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभावित पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्शन जोन’ और 9 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इस दौरान नगर निगम सीमा के भीतर मुर्गों और मुर्गियों को लाने ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इन क्षेत्रों में अंडे, पोल्ट्री पक्षी और उनके दाने (फीड) की एंट्री तब तक प्रतिबंधित है, जब तक उनके पास उचित सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट न हो।

कौशल नगर में चेक-पोस्ट बनाया गया है, जहां शास्त्री नगर और बायपास थाने की पुलिस 24 घंटे तैनात है। बिना मास्क के क्षेत्र में प्रवेश वर्जित है।

पटना चिड़ियाघर में भी खास एहतियात
संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) प्रशासन ने भी सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। हालांकि, जू अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परिसर के भीतर अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियातन कदम उठाए गए हैं। पर्यटक अब मोर और अन्य पक्षियों को कम से कम 8 फीट की दूरी से ही देख सकेंगे। पक्षियों के बाड़ों और मेन गेट के आसपास कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

दो महीने तक पोल्ट्री फार्मिंग पर रोक
जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संक्रमित इलाकों में अगले दो महीनों तक पोल्ट्री फार्मिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन्फेक्शन जोन के पास आम लोगों की आवाजाही को भी सीमित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सावधानी बरतें।

बर्ड फ्लू को जांच और इलाज की व्यवस्था शुरू की गई है। जरूरत पड़ी तो राहत और बचाव के काम और बढ़ाए जाएंगे। हमारी लोगों से अपील है कि वो घबराएं नहीं, सतर्क रहें। सरकार उनके साथ है। – मंगल पांडेय, मंत्री,बिहार स्वास्थ्य विभाग

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation