• Latest
  • Trending

धर्मेंद्र समेत 66 प्रतिभाओं को पद्म पुरस्कार

June 3, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

धर्मेंद्र समेत 66 प्रतिभाओं को पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति ने एन राजम, हरमनप्रीत कौर, प्रवीण कुमार, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन को किया सम्मानित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 3, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन का गणतंत्र मंडप सोमवार को देश की अनमोल प्रतिभाओं की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 66 चुनिंदा हस्तियों को उनके असाधारण योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी। उनमें से 66 को पहले चरण में सम्मानित किया गया। इनमें 58 पद्म श्री, छह पद्म भूषण और दो पद्म विभूषण शामिल थीं। पद्म सम्मान देने के दूसरे चरण की तिथि की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया। भारतीय लेखिका श्रीमती शिवशंकरी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मानित किया।

‘रन मशीन’ को पद्म श्री

पद्मश्री पाने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट की ‘रन मशीन’ और कप्तान हरमनप्रीत कौर तथा बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोजेनजीत चटर्जी आकर्षण का केंद्र रहे। हरमनप्रीत की लीडरशिप में इसी साल भारत ने वनडे वर्ल्डकप जीता था।

इनके साथ ही देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सीआरपीएफ महानिदेशक के. विजय कुमार और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 50 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पॉडकास्टर डॉ. श्रीधर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विख्यात उद्योगपति उदय कोटक व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया।

बॉलीवुड के ‘ही मैन’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। सम्मान लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी; बेटी आहना देओल के भी आंसू छलक गए।

मशहूर गायक अल्का याग्निक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत) समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

क्या रही पद्म पुरस्कार में खास बात

खास बात यह रही पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल थीं। इसके साथ ही 16 हस्तियाें को मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए।

एन. राजम को किया गया सम्मानित

प्रख्यात वायलिन वादक डॉ. एन. राजम को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। दिवंगत पीयूष पांडे का पद्म भूषण पुरस्कार उनकी पत्नी नीता जोशी ने ग्रहण किया। वाद्य यंत्र भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, गुजरात के दिग्गज लोक संगीतकार मीर हाजी कासम को पद्म श्री प्रदान किया गया है। वे ढोलक वादक हैं। रघुबीर खेडकर को कला एवं थिएटर के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया ।

President-confers-Padma-awards-2026

मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया

पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजनीवेल को भारत में पारंपरिक मार्शल आर्ट में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान लेने जाने से पहले उन्होंने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को 90 वर्ष की उम्र में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला।

सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन को पद्मश्री

अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदीश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला।

कला क्षेत्र में इन्हें भी मिला पद्म श्री
  • बिस्वा बंधु (मरणोपरांत)
  • भरत सिंह भारती
  • तागा राम भील
  • कुमार बोस
  • प्रोसनजीत चैटर्जी
  • गफरुद्दीन मेवाती जोगी
  • मीर हाजी कासम
  • रघुबीर खेडकर
  • आर. कृष्णनन कितना (मरणोपरांत)
  • प्रोफेसर डॉ. लार्स क्रिस्चन कोच
  • तृप्ति मुखर्जी
  • हरीमाधाब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत)
  • धार्मिकलाल चुनीलाला पांड्या
  • गरिमेला बालाकृष्णा प्रसाद (मरणोपरांत)
  • दीपिका रेड्डी
  • हरिचरण सैकैया
  • यमनम जतरा सिंह (मरणोपरांत)
  • एन स्वामिनाथन
  • अरविंद वैद्य
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation