• Latest
  • Trending

महारत्न कंपनी आईओसीएल में काम करने का मौका

December 27, 2025
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महारत्न कंपनी आईओसीएल में काम करने का मौका

394 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे तकनीकी युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। देश की अग्रणी महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया है। डिप्लोमा, आईटीआई और इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह मौका न केवल स्थायी रोजगार देता है, बल्कि बेहतर वेतन, सम्मान और करियर ग्रोथ की गारंटी भी देता है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन भारत सरकार की महरत्न कंपनी है। आईओसीएल ने रिफाइनरी डिवीजन के अंतर्गत नॉन एग्जीक्यूटिव कैडर के कुल 394 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती देश की विभिन्न रिफाइनरियों में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो गई और 9 जनवरी तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट और फायर एवं सेफ्टी से जुड़े पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति गुवाहाटी, बरौनी, गुजरात, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप जैसी प्रमुख रिफाइनरियों में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा या आईटीआई, क्वालिटी कंट्रोल पदों के लिए रसायन विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर और फायर एंड सेफ्टी पदों के लिए निर्धारित तकनीकी योग्यता और शारीरिक मानक जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना में दी गई योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में होगी।
पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में कौशल, प्रवीणता और शारीरिक परीक्षण होगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय जांच की जाएगी।
वेतन और सुविधाएं
उम्मीदवारों को 25 हजार से 1 लाख 5 हजार रुपये के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी और अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation