• Latest
  • Trending

बेतला नेशनल पार्क में ओपन सफारी हिट

November 30, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेतला नेशनल पार्क में ओपन सफारी हिट

झरनों, किलों और वन्यजीवों का आकर्षण बढ़ा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को संजीवनी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

लातेहार। झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में 5 अक्टूबर को नई जंगल सफारी सेवा शुरू होने के बाद से वन्यजीव पर्यटन ( वाइल्डलाइफ टूरिज्म ) में जबरदस्त उछाल आया है। इस अवधि में 5,000 से अधिक देसी और विदेशी पर्यटकों ने इस सफारी का लुत्फ़ उठाया है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।
पर्यटकों की संख्या में वृद्धि
पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के उप निदेशक पी.के. जेना ने बताया कि अक्टूबर महीने में कुल 3,640 पर्यटक आए, जिनमें 3,637 भारतीय और तीन विदेशी आगंतुक शामिल थे। जबकि 17 नवंबर तक, 1,547 और भारतीय और पांच विदेशी पर्यटकों ने पार्क का दौरा किया। इस तरह, सेवा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 5,192 देसी-विदेशी पर्यटक सफारी का आनंद ले चुके हैं।
पी.के. जेना ने इसे राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया, जिससे पार्क के आस-पास रहने वाले लोगों की आजीविका में सुधार हुआ है। सफारी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पीटीआर प्रबंधन इसकी क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
यह सेवा अक्टूबर में 27 गाड़ियों के साथ शुरू की गई थी। पर्यटकों की मांग को देखते हुए, प्राधिकरण 15 से 20 और गाड़ियां शामिल करने की योजना बना रहा है।
पार्क में अन्य आकर्षण
ओपन सफारी पर्यटकों की लंबे समय से मांग थी। पलामू टाइगर रिजर्व की पर्यटन पेशकश में एक नया आयाम जोड़ा है और इस सीजन में अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। तीन महीने के मानसून अवकाश के बाद अक्टूबर में पर्यटकों के लिए फिर से खोले गए बेतला नेशनल पार्क में पर्यटक केवल सफारी का ही नहीं, बल्कि कई अन्य आकर्षणों का भी मज़ा ले सकते हैं। इनमें सुगा बांध झरना और घाघरी फॉल्स शामिल हैं। कमलदाह नामक जल निकाय में प्रवासी और स्थानीय पक्षी को देखने के लिए भी पहुंचते हैं।
इसके अलावा पुराने और नए पलामू किले तक पहुंचने के रास्तों की मरम्मत की गई है और किलों को संरक्षित किया जा रहा है। इस तरह पीटीआर देश के शुरुआती नौ टाइगर रिजर्व में से एक है और झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत पड़ोसी राज्यों के वन्यजीव प्रेमियों के बीच एक पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation