• Latest
  • Trending
pushkar dhami

यूसीसी का एक साल : ऑनलाइन प्रॉसेस के चलते रिकॉर्ड मैरिज रजिस्ट्रेशन

July 4, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूसीसी का एक साल : ऑनलाइन प्रॉसेस के चलते रिकॉर्ड मैरिज रजिस्ट्रेशन

धामी बोले, दूसरे राज्यों को दिखाई दिशा -इतने कम समय में 4,74,447 मैरिज रजिस्टर्ड हो चुकीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
pushkar dhami

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए आगामी 27 जनवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। यूसीसी लागू होने के एक साल से कम समय में 4,74,447 मैरिज रजिस्टर्ड हो चुकी हैं। नई व्यवस्था के तहत पति-पत्नी कहीं से भी ऑनलाइन तरीके से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहले उन्हें दो गवाहों के साथ तय डेट पर सब रजिस्ट्रार के दफ्तर जाना पड़ता था जिसमें काफी समय लग जाता था।
यूसीसी लागू होने से पहले, ‘उत्तराखंड विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2010′ के तहत, मैरिज रजिस्टर्ड होती थी। यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन थी। यूसीसी के लागू होते ही ये प्रकिया अब लगभग पूरी तरह ऑनलाइन है। बीते एक साल में इसका असर भी देखने मिला है। नई व्यवस्था के तहत अब दंपत्ति या गवाह कहीं से भी, अपने रिकॉर्ड और वीडियो बयान दर्ज करा, मैरिज रजिस्टर्ड कर सकते हैं। यही कारण है कि यूसीसी लागू होने के बाद एक साल से कम समय में 4,74,447 मैरिज रजिस्टर्ड (19 जनवरी 2026 की दोपहर तक) हो चुकी है। इस तरह हर दिन औसत रजिस्ट्रेशन की संख्या 1400 के करीब रही, जबकि पिछले अधिनियम में मैरिज रजिस्ट्रेशन का औसत प्रतिदिन 67 ही था। यही नहीं, इस दौरान, 316 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से ही विवाह विच्छेद (तलाक) करने और 68 ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने जबकि 2 ने लिवइन रिलेशनशिप खत्म करने का सर्टिफिकेट भी लिया।
पांच दिन के अंदर ही सर्टिफिकेट जारी
यूसीसी के तहत यूं तो आवेदन के बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 15 दिन की समय सीमा तय है, लेकिन अप्लाई करने के बाद औसत पांच दिन के अंदर ही सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है जबकि पुरानी व्यवस्था में एक तो आवेदकों को फिजिकल तौर पर उपस्थित होना पड़ता था, उस पर मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए समय सीमा भी तय नहीं थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि’ उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू करते हुए, अन्य राज्यों को दिशा दिखाई है। बीते एक साल में जितनी पारदर्शी और सरलता से यूसीसी के प्रावधानों को लागू किया गया है, उससे लोगों में पूरी प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि अब बड़ी संख्या में लोग यूसीसी के तहत मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता हर तरह से एक मॉडल कानून साबित हुआ है।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation