• Latest
  • Trending

एक रुपया पीले कर रहा बेटियों के हाथ

December 27, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक रुपया पीले कर रहा बेटियों के हाथ

टीचर्स सेल्फ केयर टीम की नेक पहल में 257 बेटियों की हुई शादी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। कोरोना काल में एक-एक रुपये जोड़कर दिवंगत शिक्षक साथियों के स्वजन की मदद की नेक पहल अब शिक्षकों की बेटियों के भी हाथ पीले करा रही है। जी हां, एक रुपया… आप सोचेंगे कि एक रुपया भला किसी बेटी की शादी में कैसे मददगार बन सकता है, लेकिन यह सोलह आने सच है।
आर्थिक मदद का यह मंत्र टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की कन्यादान-महादान मुहिम से फलदायी हुआ है। इस एक रुपये की सहयोग राशि ने समाज को प्रेरित करने के नए अध्याय की शुरुआत भी की है। इसमें प्रत्येक आवेदक शिक्षक के हिसाब से टीम के सदस्य एक रुपया देते हैं। फिर इकट्ठा धनराशि से उस परिवार को जरूरत के आधार पर आर्थिक मदद की जाती है।
नवंबर, 2025 से शुरू हुई मुहिम में प्रदेश भर से 51,427 शिक्षकों ने 257 बेटियों के विवाह के प्रत्येक आवेदन पर धनराशि भी दे दी। एक एक रुपये से 1.41 करोड़ रुपये इकट्ठे हुए। इस राशि से कानपुर नगर में विकास खंड बिधनू की शिक्षिका नलिनी श्रीवास्तव व पतारा की आफरीन बानो की बेटियों की शादी में भी 55–55 हजार रुपये की मदद मिली।
वर्ष 2020 में यह पहल प्रयागराज के शिक्षक एवं टीसीएसटी के संस्थापक विवेकानंद ने की थी। काेरोना के समय वह और उनके साथी शिक्षक सुधेश पांडेय, संजीव रजक ने जब दिवंगत साथियों के स्वजन की पीड़ा देखी तो मन में उनकी मदद करने की बात आई। तब कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर समेत लगभग 20 जिलों के 150 से अधिक शिक्षक पहली बार इसमें जुड़े।
उसी नेक पहल में अब वर्तमान में प्रदेश के 4.50 लाख से ज्यादा शिक्षक सदस्य के रूप में जुड़ चुके हैं। हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत दूसरे राज्यों में भी मुहिम पहुंच रही है। कोरोना से अभी तक 456 दिवंगत शिक्षकों के स्वजन को भी करोड़ों की मदद की जा चुकी है।
टीएससीटी के कानपुर नगर के जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा व मीडिया प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि नवंबर से शादी के लिए मदद की पहल में जिले के 724 शिक्षकों ने धनराशि दी। भविष्य में प्रत्येक बेटी के विवाह में पांच लाख रुपये तक का शगुन देने का लक्ष्य है। शिक्षिका नलिनी ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि शिक्षक व उनके परिवार के हित में सहयोग करने को कोई आगे आएगा। संस्था से मिले आर्थिक सहयोग से खुश हैं। शिक्षिका आफरीन ने कहा कि बेटी की शादी की सूचना पर संस्था के पदाधिकारियों ने सहयोग राशि दी।
यह साधारण शर्तें लागू
शिक्षक को दो साल से संस्था का सक्रिय सदस्य होना चाहिए।
संस्था द्वारा जारी किए जाने वाले सहयोग अलर्ट में सहभागी हो।
ऐसे आवेदन और मिलती मदद
जिलेवार टीएससीटी के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रत्येक माह एक से 10 तारीख के बीच बेटियों की शादी की जानकारी मांगी जाती है। आवेदक शिक्षक को फार्म भरकर नाम, पता, मोबाइल नंबर, शादी की तारीख, स्थान व शादी का कार्ड देना होता है।
इसके बाद जिला इकाई प्रदेश के पदाधिकारियों को आवेदन भेजते हैं। फिर टीएससीटी की वेबसाइट व एप के माध्यम से सहयोग अलर्ट जारी होता है। इसमें कुल आए आवेदनों की संख्या बताकर एक रुपये का ऐच्छिक सहयोग मांगा जाता है। शिक्षक अपने मन से अधिक राशि भी दे सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation