• Latest
  • Trending
NRI voters are also decisive in elections

चुनाव में प्रवासी भारतीय मतदाता भी निर्णायक

May 3, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चुनाव में प्रवासी भारतीय मतदाता भी निर्णायक

- सवा लाख प्रवासी भारतीयों ने मतदान के लिए करवाया पंजीकरण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in the blitz
0
NRI voters are also decisive in elections
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एक-एक मत की मारामारी के बीच प्रवासी भारतीय मतदाताओं के मत भी निर्णायक साबित हो सकते हैं। लिहाजा कम मतदान के दौर के बीच एनआरआई मतदाताओं के मत पर भी प्रत्याशियों की नजर है। हालांकि प्रवासी भारतीय मतदाताओं के मतों की संख्या बहुत कम होती है लेकिन जिन संसदीय सीटों पर मामूली मतों से हार जीत होती है, वहां ये मत निर्णायक साबित होते हैं। मौजूदा लोकसभा चुनाव में इस बार करीब सवा लाख से अधिक प्रवासी भारतीय मतदाता हैं जिन्होंने मतदान करने के लिए अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की है। इनमें से कितने मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्र पर पहुंचेंगे, इसकी गणना चुनाव के परिणाम के दिन ही हो सकेगी।

पांच चरण बाकी
इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है और अगले पांच चरणों का मतदान अभी बाकी है। लोकसभा के 2019 के चुनाव में प्रवासी भारतीय मतदाताओं की संख्या करीब एक लाख थी, जिन्होंने मतदान के लिए अनुरोध किया था और इसकी औपचारिकता पूरी की थी। लेकिन इनमें से केवल 25 प्रतिशत प्रवासी भारतीय मतदाता ही बूथ पर पहुंच पाए। अबकी बार भी अच्छे मतदान उम्मीद की जा सकती है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

ये हैं मतदान के लिए पात्रता
प्रवासी भारतीय मतदाता जो भारत के नागरिक हैं और रोजगार, शिक्षा आदि के कारण देश से अनुपस्थित हैं, किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त नहीं की है, वे पासपोर्ट में उल्लिखित पते पर मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के योग्य हैं।

2010 तक भारत में वोट का अधिकार नहीं था
वर्ष 2010 तक एनआरआई को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं था। 2010 में एक संशोधन द्वारा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 20 ए के प्रावधानों के साथ, एनआरआई अब विदेशी निर्वाचक के रूप में पंजीकरण करने और भारतीय चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं।

भारत में उपस्थित होने की आवश्यकता
अधिनियम में एनआरआई को अपना वोट डालने के लिए भारत में उपस्थित होने की आवश्यकता है। भारत सरकार एनआरआई को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम के माध्यम से भाग लेने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। फिलहाल एनआरआई ऑनलाइन या विदेश से वोट नहीं कर सकते हैं।

पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 7 ए पूरा करना होगा
एक जनवरी,2023तक लगभग 1.15 लाख विदेशी मतदाताओं ने खुद को योग्य मतदाता के रूप में पंजीकृत कराया और वे 2024 के आम चुनावों में भाग लेंगे। चुनाव के लिए वे विदेश से वोट नहीं कर सकते। उन्हें भारत आना होगा और व्यक्तिगत रूप से अपना वोट डालना होगा । एनआरआई को राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 7 ए पूरा करना होगा और आवश्यक प्रमाण अपलोड करना होगा। यदि आप भारत में अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से जमा करना चाहते हैं, तो आप निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के समक्ष फॉर्म जमा कर सकते हैं। सत्यापन के लिए आपको अपना मूल पासपोर्ट लाना होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation