• Latest
  • Trending

यमुना में अब बहेगा गंगा का पानी!

February 2, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यमुना में अब बहेगा गंगा का पानी!

नदी के प्रदूषण पर केंद्र का 'सर्जिकल स्ट्राइक', हरियाणा-यूपी को अल्टीमेटम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यमुना की हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने अब ‘आर-पार’ की लड़ाई का मूड बना लिया है। जल शक्ति मंत्रालय ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे मुनक और गंगा नहर का पानी डायवर्ट कर यमुना में छोड़ें। इसका मकसद नदी के ‘एनवायरनमेंटल फ्लो’ को बढ़ाना और उसे फिर से जिंदा करना है। सिर्फ पानी ही नहीं, अब गंदे नालों और फैक्ट्रियों के कचरे पर भी लगाम लगेगी। इसके लिए एक थर्ड पार्टी कंपनी से ऑडिट कराया जाएगा। यह कंपनी दिल्ली, यूपी और हरियाणा के उन सभी नालों की जांच करेगी जो यमुना में गिरते हैं। सरकार का यह ‘एक्शन प्लान’ यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
यमुना में जान फूंकने के लिए पानी का बहाव बढ़ाना सबसे जरूरी है। अधिकारियों ने बताया कि अपर गंगा कैनाल (यूपी) से करीब 800 क्यूसेक पानी सीधे वजीराबाद बैराज पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा की मुनक नहर से भी 100 क्यूसेक पानी सीधे नदी में छोड़ा जाएगा। हथिनीकुंड बैराज से पानी की एक ‘तीसरी धारा’ बनाने का भी प्लान है, इससे नदी में जमा गाद और कचरा कम होगा और पानी का बहाव नेचुरल तरीके से बना रहेगा।
थर्ड पार्टी करेगी नालों का ‘पोस्टमॉर्टम’
अब सरकारी दावों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय ने फैसला किया है कि तीनों राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, यूपी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स से निकलने वाले पानी की रियल क्वालिटी चेक करने के लिए एक प्राइवेट एजेंसी को हायर किया जाएगा। यह एजेंसी बताएगी कि एसटीपी से निकलने वाला पानी तय मानकों पर खरा उतर रहा है या नहीं। दिल्ली सरकार ने सीवरेज सिस्टम को सुधारने के लिए एक मास्टर प्लान भी लागू किया है. दिल्ली जल बोर्ड अपने एसटीपी को अपग्रेड कर रहा है ताकि पानी का बीओडी लेवल 10 तक लाया जा सके।
2026 की डेडलाइन, सुधर
जाओ वरना खैर नहीं
पड़ोसी राज्य हरियाणा से आने वाले गंदे नालों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हरियाणा के नालों को तय मानकों के हिसाब से रेगुलेट करने के लिए 2026 की डेडलाइन सेट की गई है। इसके अलावा, हरियाणा में इंडस्ट्रियल प्रदूषण को रोकने के लिए और ज्यादा कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का साफ मानना है कि बिना सख्त कदमों के यमुना को बचाना नामुमकिन है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation