• Latest
  • Trending

प्रदेश में अब कॉन्टैक्टलेस ट्रांसपोर्ट सर्विस

November 8, 2025
खगांतक-243 लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम

इंडियन एयरफोर्स ने खगांतक-243 बम का सफल ‘ड्रॉप टेस्ट’ किया

September 6, 2026
नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप

नासा ने लॉन्च की 4.3 अरब डॉलर की दूरबीन

September 6, 2026
गुनगुन बियाल पीएंडआई इंडिया 2026 विजेता

देहरादून की गुनगुन ने कैंसर को हराकर सौंदर्य का ताज जीता

September 6, 2026
वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर संघर्षों का असर

युद्ध बढ़ेगा तो भूख भी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेताया

September 6, 2026
UPI

यूपीआई की ग्लोबल उड़ान,11 देशों में पहुंचा भारत का पेमेंट सिस्टम

September 6, 2026
एच-1बी वीजा नई फीस

एच-1बी वीजा पर ₹98 लाख वसूलेगा अमेरिका

September 6, 2026
जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

September 6, 2026
बाइक टैक्सी को मंजूरी: गडकरी ने राज्यों से की अपील, 8 करोड़ रोजगार

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

September 6, 2026
वंतारा इंडोनेशिया वन्यजीव संरक्षण साझेदारी

अनंत अंबानी के वंतारा और इंडोनेशिया सरकार ने मिलाया हाथ

September 6, 2026
यूपी आउटसोर्स सेवा निगम

उत्तर प्रदेश के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भारी वृद्धि

September 6, 2026
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027

भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

September 6, 2026
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज: श्रेयस अय्यर कप्तान, बुमराह की वापसी

वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रदेश में अब कॉन्टैक्टलेस ट्रांसपोर्ट सर्विस

आरटीओ गए बिना होंगे कई काम - देश के सबसे पारदर्शी परिवहन प्रशासन वाले राज्यों में शमिल होगा यूपी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

इसरो ने भेजा धरती का ‘पहरेदार’

बुके-इकॉनॉमिक्स

संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही परिवहन विभाग में अनेक नई फेसलेस या संपर्क रहित सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है। इन सेवाओं के तहत नागरिकों को अब आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) के चक्क र लगाने की जरूरत नहीं होगी। लोग घर बैठे ही हिल एंडोर्समेंट, डुप्लीकेट पब्लिक सर्विस व्हीकल (पीएसवी) बैज, रक्षा कर्मियों के वाहनों के लिए अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस एंडोर्समेंट और वाहन ऋण से जुड़े ऑनलाइन दृष्टिबंधक (हाइपोथिकेशन) जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। अभी इन सुविधाओं के लिए लोगों को आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
केंद्र की पहल पर यूपी में सुधार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर में परिवहन सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और फेसलेस बनाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश अपने सारथी और वाहन पोर्टल को और उन्नत बनाकर इन नई सेवाओं को शुरू करेगा।
क्या हैं फेसलेस सेवाएं?
फेसलेस या संपर्क रहित सेवाओं का मतलब है कि नागरिकों को अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण या परमिट से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन से लेकर स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसमें आधार आधारित प्रमाणीकरण, डिजिटल सत्यापन और ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड शामिल हैं। इससे न केवल जनता का समय और पैसा बचेगा बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका पर भी रोक लगेगी।
2000 के बाद फिर हिल एंडोर्समेंट
दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2000 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने से पहले, उत्तर प्रदेश में हिल एंडोर्समेंट की व्यवस्था थी। इसका अर्थ है कि पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाने के लिए विशेष अनुमति। यह व्यवस्था करीब 25 साल पहले बंद हो गई थी पर अब डिजिटल मोड में इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।
पहाड़ी इलाकों में चलने वाले वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य होता है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि चालक को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में वाहन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त है। अब यूपी के चालक बिना किसी दूसरे राज्य में आवेदन किए सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन एंडोर्समेंट प्राप्त कर सकेंगे।
पीएसवी बैज होगा डिजिटल
राज्य ने हाल ही में पीएसवी (पब्लिक सर्विस व्हीकल) बैज जारी करने की प्रक्रिया को भी फिर से शुरू किया है। यह बैज टैक्सी, ऑटो, बस जैसे सार्वजनिक सेवा वाहनों के ड्राइवरों के लिए आवश्यक होता है। अब इसका डुप्लीकेट बैज भी फेसलेस मोड में मिलेगा। इसका अर्थ यह है कि भौतिक कार्ड की जगह ड्राइविंग लाइसेंस पर ही डिजिटल एंडोर्समेंट दिखाई देगा।
ऋण वाले वाहनों के लिए नई सुविधा
अब तक वाहन ऋण खत्म होने के बाद बंधक समाप्ति (हाइपोथिकेशन टर्मिनेशन) ऑनलाइन की जा सकती थी, लेकिन नया बंधक जोड़ने (हाइपोथिकेशन एडीशन) के लिए आरटीओ में व्यक्तिगत रूप से जाना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इससे वाहन खरीदने वालों और बैंकों, दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।
45 से अधिक सेवाएं अभी फेसलेस
एडिशनल कमिश्नर, परिवहन सुनीता वर्मा का कहना है कि उत्तर प्रदेश पहले से ही 45 परिवहन सेवाएं फेसलेस मोड में प्रदान कर रहा है और अब तीन से चार नई सेवाएं भी जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईएससी) को सारथी सॉफ्टवेयर में हिल एंडोर्समेंट जैसी नई सेवाओं को शामिल करने का कार्य सौंपा गया है।
अफसरों का कहना है कि इन सुधारों के साथ उत्तर प्रदेश जल्द ही देश के सबसे डिजिटल और पारदर्शी परिवहन प्रशासन वाले राज्यों में शामिल होगा। इससे लोगों और विभाग दोनों को फायदा होगा। विभाग के डिजिटलाइज होने से यहां लगने वाली अनावश्यक भीड़ को कम किया जा सकेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation