• Latest
  • Trending

15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू

May 23, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Monday, August 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू

इंडिगो की पहली उड़ान के साथ इतिहास रचेगा जेवर एयरपोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में 15 जून 2026 एक ऐतिहासिक तारीख बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने जा रही हैं। इस घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक आधुनिक, विश्वस्तरीय और हाईटेक एयर कनेक्टिविटी का नया केंद्र मिलने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 15 जून से यहां से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस संचालित करेगी, जबकि आकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी जल्द अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं।

योगी सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर विजन को मिली नई उड़ान

जेवर एयरपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर विजन का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को जिस तेजी से विकसित किया गया है, उसी श्रृंखला में यह एयरपोर्ट एक गेम चेंजर परियोजना बनकर उभरा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर हब साबित हो सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

सप्ताह की समीक्षा

बीसीएएस की मंजूरी के बाद हरी झंडी

एयरपोर्ट संचालन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से एयरोड्रोम सुरक्षा कार्यक्रम (एएसपी) की मंजूरी मिलने के बाद हो रही है। यह मंजूरी इस बात का संकेत मानी जा रही है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, संचालन प्रणाली और सभी तकनीकी मानक पूरी तरह तैयार हैं।

इंडिगो की पहली उड़ान, जल्द जुड़ेंगी और एयरलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट इंडिगो की होगी। इसके बाद आकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। हालांकि शुरुआती चरण में किन शहरों के लिए उड़ानें संचालित होंगी, इसकी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। एविएशन सेक्टर से जुड़े जानकारों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ता दबाव काफी हद तक कम हो सकता है।

यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के साथ विकसित किया गया है। एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तेज चेक-इन सिस्टम, स्मार्ट टर्मिनल, हाई स्पीड कनेक्टिविटी और आसान ट्रांजिट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब से इसकी कनेक्टिविटी इसे रणनीतिक रूप से बेहद अहम बनाती है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

खासतौर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और आसपास के जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्गो संचालन शुरू होने से निर्यात और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। इससे रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

नेट-जीरो उत्सर्जन मॉडल पर विकसित हो रहा एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ग्रीनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया गया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) द्वारा तैयार इस एयरपोर्ट को टिकाऊ डिजाइन और पर्यावरण अनुकूल संचालन मॉडल के आधार पर विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट का लक्ष्य भविष्य में नेट-जीरो उत्सर्जन मॉडल पर काम करना है, जो इसे देश के सबसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल एयरपोर्ट्स में शामिल कर सकता है।

भविष्य में 7 करोड़ यात्रियों की क्षमता

फिलहाल एयरपोर्ट एक रनवे और एक टर्मिनल के साथ शुरू हो रहा है, जिसकी वार्षिक क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। लेकिन मास्टर प्लान के तहत भविष्य में इसका बड़ा विस्तार किया जाएगा। आने वाले वर्षों में यहां कई रनवे और टर्मिनल विकसित किए जाएंगे, जिसके बाद इसकी क्षमता बढ़कर 7 करोड़ यात्रियों सालाना तक पहुंच सकती है। इसी के साथ जेवर एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े एविएशन हब्स में अपनी जगह बना सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation