• Latest
  • Trending

अशोक कुमार लाहिड़ी बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष

May 6, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अशोक कुमार लाहिड़ी बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष

केंद्र सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 6, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का राष्ट्र की ओर से नेतृत्व करने की बागडोर अब डॉ अशोक लाहिड़ी के हाथों में होगी। डॉ लाहिड़ी को नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ गोबर्धन दास इस नीति-निर्धारक समूह के नए सदस्य बनाए गए हैं।

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने नियुक्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनके अनुभव को भारत के सुधारों और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य के लिए अहम बताया। लाहिड़ी पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार और 15वें वित्त आयोग के सदस्य रह चुके हैं। साथ ही डॉ गोबर्धन दास को भी सदस्य बनाया गया है। उन्होंने इसे आम लोगों के सपनों का प्रतिनिधित्व बताया। नीति आयोग के पुनर्गठन को दीर्घकालिक रणनीति और समावेशी विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

इसके साथ ही वैज्ञानिक डॉ गोबर्धन दास को भी नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने अशोक लाहिड़ी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका अर्थशास्त्र और लोक नीति का समृद्ध अनुभव भारत के सुधारों की दिशा को और मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लाहिड़ी के प्रयास भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में नई ऊर्जा देंगे।

पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक हैं अशोक लाहिड़ी

अशोक लाहिड़ी वर्तमान में पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक हैं। वे भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं और 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी रहे हैं। चार दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।

इस बीच, नीति आयोग के सदस्य बनाए गए गोबर्धन दास ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि वे पश्चिम बंगाल के एक दूरदराज गांव के साधारण किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि उन लाखों आम लोगों के सपनों का प्रतिनिधित्व है जो संघर्ष के बीच आगे बढ़ना चाहते हैं।

गोबर्धन दास ने कहा कि देश के विकास के लिए दूरस्थ क्षेत्रों, किसान समुदाय और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण व्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। यह सहकारी संघवाद, सुधारों और बेहतर जीवन व्यवस्था को बढ़ावा देने वाला एक गतिशील मंच है। उन्होंने अशोक कुमार लाहिड़ी, राजीव गौबा, केवी राजू, गोबर्धन दास, अभय करंदीकर और एम। श्रीनिवास को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। केंद्र सरकार के इस पुनर्गठन को नीति निर्माण में नए दृष्टिकोण, दीर्घकालिक रणनीति और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation