• Latest
  • Trending

हाईवे पर मौत को मात देगी नई तकनीक ट्रायल में बचाईं 100 से ज्यादा जानें

January 10, 2026
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हाईवे पर मौत को मात देगी नई तकनीक ट्रायल में बचाईं 100 से ज्यादा जानें

पुणे में लॉन्च हुआ देश का पहला पीएमए सिस्टम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

पुणे। पुणे के एडोर कैंपस में वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ने आधिकारिक तौर पर भारत का पहला ट्रक माउंटेड एटेन्यूएटर (पीएमए ) लॉन्च किया है। यह एक खास क्रैश-एब्जॉर्प्शन तकनीक है, जिसे हाईवे पर काम करने वाले मजदूरों और ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। यह तकनीक सड़क हादसों के दौरान टक्क र के प्रभाव को सोख लेती है, जिससे हाईवे पर काम करने वाले मजदूरों और वाहन चालकों की जान बचाई जा सकती है। ट्रायल में इस तकनीक ने 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है।

पीएमए क्या है और यह कैसे काम करता है?
ट्रक माउंटेड एटेन्यूएटर एक क्रैश कुशन की तरह काम करता है और इसे सड़क पर चलने वाले सर्विस व्हीकल्स जैसे रिपेयरिंग ट्रक के पीछे लगाया जाता है। जब कोई तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर खड़े या चल रहे सर्विस वीकल से पीछे से टकराती है, तो यह सिस्टम उस टक्क र की पूरी ताकत को अपने अंदर सोख लेता है। यह सिस्टम टकराने वाली गाड़ी की रफ्तार को नियंत्रित तरीके से कम कर देता है। इससे गाड़ी में बैठे लोगों को कम चोट आती है और मौत का खतरा कम हो जाता है। यह उन मजदूरों के लिए एक ढाल का काम करता है जो सड़क के किनारे या बीच में निर्माण कार्य कर रहे होते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

टीएमए तकनीक को एनएचएआई का भी समर्थन मिला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि उनका लक्ष्य हाईवे को जीरो फैटेलिटी (शून्य मृत्यु दर) वाला बनाना है। टीएमए जैसी तकनीक इस लक्ष्य को पाने में बहुत मददगार होगी। अमेरिका और यूरोप में हाईवे पर काम करने वालों की सुरक्षा के लिए ऐसी मशीनें इस्तेमाल करना अनिवार्य है। अब भारत में भी इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है। यह तकनीक भारत में 2021 से ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल हो रही है। बताया गया है कि इस दौरान इसने करीब 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है।

आगे की योजना
फिलहाल 20 पीएमए यूनिट्स तैयार की गई हैं। इनमें से 8 यूनिट्स को कार्यक्रम के दौरान लॉन्च कर दिया गया, जबकि बाकी 12 यूनिट्स अगले 10 दिनों में काम पर लगा दी जाएंगी। आने वाले समय में इस तकनीक को देश के अन्य नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स पर भी लागू करने की योजना है। यह पहल भारत के बढ़ते हाईवे नेटवर्क को न केवल आधुनिक, बल्कि दुनिया के सबसे सुरक्षित रास्तों में से एक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर के ज्वॉइंट सीईओ ने बताया कि प्रोजेक्ट का उद्देश्य खतरनाक परिस्थितियों में काम करने वाले हाईवे वर्कर्स की सुरक्षा करना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation