• Latest
  • Trending
New rules from September 1, fake calls and messages will be banned

1 सितंबर से नए नियम, फर्जी कॉल व मैसेज पर लगेगी रोक

August 30, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

1 सितंबर से नए नियम, फर्जी कॉल व मैसेज पर लगेगी रोक

- टू-व्हीलर पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट होगा अनिवार्य

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
New rules from September 1, fake calls and messages will be banned
मनोज जैन

नई दिल्ली। एक सितंबर से आपसे जुड़ी कई चीजें बदलने जा रही हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड के नियम से लेकर फर्जी कॉल से छुटकारा तक शामिल हैं। दरअसल, हर महीने की एक तारीख को कई बदलाव होते हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर कई दूसरी चीजें शामिल होती हैं। काफी सरकारी और गैर-सरकारी कंपनियां भी अपने नियमों में बदलाव करती हैं। ज्यादातर ये नियम भी महीने की एक तारीख से ही बदलते हैं। इस बार भी एक सितंबर से कई नियम बदल रहे हैं। आपको इन नियमों में बारे में पता होता जरूरी है। इन बदलावों का असर आम व्यक्ति पर पड़ता है।

1. फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम
एक सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग जाएगी। कुछ समय पहले ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए थे कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम कसें। ट्राई ने इसके लिए एक बार फिर से सख्त गाइडलाइंस जारी की है। निर्देशों में कहा गया है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल आदि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होनेवाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन आधारित डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि एक सितंबर से इन नंबरों से आने वाली फर्जी कॉल और मैसेज पर रोक लग जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

2. क्रेडिट कार्ड के नियम में यह होगा बदलाव
अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि वह यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट की लिमिट तय करेगा। इसके मुताबिक एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के ग्राहक हर महीने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन में सिर्फ 2000 पॉइंट्स तक ही कमा पाएंगे। एचडीएफसी बैंक अब थर्ड पार्टी एप्स के माध्यम से एजुकेशन पेमेंट के लिए रिवॉर्ड पॉइंट नहीं देगा।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम एक सितंबर से बदलने जा रहा है। बैंक ने कहा है कि वह क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली देय न्यूनतम राशि को और कम कर देगा। इससे कार्ड होल्डर को पेमेंट करने में और आसानी होगी। साथ ही बैंक ने पेमेंट की तय तारीख को कम कर दिया गया है। बैंक ने पेमेंट की देय तारीख 18 से घटाकर 15 दिन कर दी है।

3. टू-व्हीलर पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी
किसी भी प्रकार के टू-व्हीलर (स्कूटर या बाइक) पर पीछे बैठने वाले शख्स के लिए भी एक सितंबर से हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह नियम पहले से ही लागू है, लेकिन काफी शहरों में इसका पालन नहीं किया जाता है। अब एक सितंबर से आंध्र प्रदेश के बड़े शहर विशाखापट्टनम में यह नियम लागू होने जा रहा है। इस नए नियम के तहत अब टू-व्हीलर चलाने वाले और पीछे बैठने वाले को हर हाल में हेलमेट पहनना होगा। अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता तो उसका 1035 रुपये का चालान काटा जाएगा। साथ ही तीन महीने के लिए लाइसेंस भी सस्पेंड किया जा सकता है।

4. एलपीजी के दामों में बदलाव
हर महीने की एक तारीख को एलपीजी के रेट रिवाइज्ड होते हैं। हालांकि एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ेगी या कम होगी, यह जरूरी नहीं होता। ऑइल कंपनियों को हर महीने रेट रिवाइज करने जरूरी होते हैं। पिछले महीने एक अगस्त को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 8.50 रुपये तक बढ़ गई थीं। वहीं 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation