• Latest
  • Trending
एनपीएस वात्सल्य स्कीम की नई गाइडलाइंस जारी

एनपीएस वात्सल्य स्कीम की नई गाइडलाइंस जारी

July 4, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एनपीएस वात्सल्य स्कीम की नई गाइडलाइंस जारी

सिर्फ ₹250 से शुरू होगी सेविंग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
एनपीएस वात्सल्य स्कीम की नई गाइडलाइंस जारी

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पेंशन फंड रेगुलेटर पीएफआरडीए ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम , 2025 के दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह स्कीम बच्चों के लिए लाई गई है। इसका मकसद लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना और कम उम्र से ही बचत की आदत डालना है। इसके तहत माता-पिता और कानूनी अभिभावक अपने बच्चों के लिए व्यवस्थित तरीके से बचत कर सकते हैं। बच्चे के बालिग होने पर इसे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में ट्रांसफर किया जा सकेगा। दिशानिर्देशों में योजना की पात्रता, कॉन्टि्रब्यूशन, आंशिक विदड्रॉल और बालिग होने पर मिलने वाले विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
यह योजना वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में घोषित की गई थी। 18 सितंबर, 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लॉन्च किया था। एनपीएस वात्सल्य का मुख्य लक्ष्य बच्चों को कम उम्र से ही वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। पीएफआरडीए (एनपीएस के तहत बहिर्गमन और धननिकासी) विनियम, 2015 में किए गए संशोधनों के अनुसार, इस योजना में नाबालिगों की वित्तीय सुरक्षा के लिए कई लचीले प्रावधान शामिल किए गए हैं। यह सुनिश्चित करता है कि बालिग होने पर भी उनकी बचत जारी रहे।
एनपीएस वात्सल्य की खास बातें
एलिजिबिलिटी: यह स्कीम सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। इसमें एनआरआई (अनिवासी भारतीय) और ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। इस योजना में नाबालिग ही लाभार्थी होगा और खाता उसी के नाम पर खोला जाएगा लेकिन, इसका संचालन अभिभावक करेंगे।
कॉन्टि्रब्यूशन : इस योजना में न्यूनतम प्रारंभिक और वार्षिक योगदान सिर्फ 250 रुपये है। योगदान की कोई अधिकतम सीमा नहीं रखी गई है। अच्छी बात यह है कि रिश्तेदार और दोस्त भी बच्चों के लिए उपहार के तौर पर इस खाते में योगदान कर सकते हैं।
पेंशन फंड का चुनाव: खाता खोलने वाले अभिभावक पीएफआरडीए के साथ पंजीकृत किसी भी पेंशन फंड का चुनाव कर सकते हैं।
पार्शियल विदड्रॉल के नियम: खाता खोलने के तीन साल पूरे होने के बाद कुछ पैसा (आंशिक निकासी) निकाला जा सकता है। इसमें आप अपने कुल योगदान का अधिकतम 25% (डिविडेंड को छोड़कर) निकाल सकते हैं। यह निकासी केवल शिक्षा, मेडिकल ट्रीटमेंट या किसी निर्दिष्ट दिव्यांगता के लिए ही की जा सकती है। नाबालिग की उम्र 18 साल से पहले दो बार और 18 से 21 साल के बीच दो बार, कुछ शर्तों के अधीन, आंशिक निकासी की अनुमति है।
बालिग होने पर विकल्प : जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो उसे नया केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) करवाना जरूरी होगा। 21 साल की उम्र तक उसके पास तीन विकल्प होंगे:
1. एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत ही जारी रखना।
2. एनपीएस टियर I खाते में शिफ्ट करना। यह सभी नागरिकों के लिए या किसी अन्य लागू मॉडल के तहत हो सकता है।
3. खाते से बाहर निकलना। इस स्थिति में वह अधिकतम 80% राशि एकमुश्त निकाल सकता है और न्यूनतम 20% राशि को एन्युटी (पेंशन) में बदलना जरूरी होगा। एक और महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर खाते में जमा राशि 8 लाख रुपये या उससे कम है तो पूरी राशि एकमुश्त निकालने की अनुमति होगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation