• Latest
  • Trending
कीर्तिमान मोदी

एनडीए 3.0 सरकार के गठन के बाद नमो सरकार एक्शन में

June 11, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एनडीए 3.0 सरकार के गठन के बाद नमो सरकार एक्शन में

- राजनाथ को रक्षा, शाह को गृह , गडकरी के पास सड़क परिवहन तो जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय रहेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in नया-भारत
0
कीर्तिमान मोदी
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद 9 जून को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। अपने पिछले दो कार्यकालों में पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने वाले पीएम मोदी इस दफा हालांकि गठबंधन सरकार की अगुआई करेंगे। वह एक ऐसे मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगे जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगियों को शामिल कर पुरस्कृत किया गया है और साथ ही पूर्ववर्ती सरकार में शामिल रहे वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों पर भरोसा भी जताया गया है। सोमवार देर शाम मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया।

वैसे इस बार के शपथ ग्रहण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि तमाम जद्दोजहद के बीच सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए मोदी देश के दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं जिसने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली है। इसके पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरू ही एक ऐसे नेता थे जो लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा एक नया कीर्तिमान यह भी बनाया है कि वे भारत में ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी नेता बने हैं जिसने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

कीर्तिमान मोदी

विदेश मंत्रालय का कहना है कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दूसरे देशों के प्रमुख का शामिल होना भारत की अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई प्राथमिकता के अनुरूप है। शपथ समारोह में 8000 से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ और लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को अब नई सरकार मिल गई है। मोदी के साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पीएम मोदी की कैबिनेट में उनके अलावा 30 मंत्री शामिल हुए। मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे। 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था। शपथ ग्रहण के बाद ही मोदी सरकार एक्शन में नजर आ रही है। नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर बुला ली गई।

देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया और लिखा, ‘राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुए समारोह में मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

मोदी के तीसरे कार्यकाल में सबसे ज्यादा मंत्री
इस बार कैबिनेट में न सिर्फ बाकी दो कार्यकाल के मुकाबले मंत्रियों की संख्या ज्यादा है, बल्कि सहयोगी दलों के कई सांसदों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मोदी 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 है, जिसमें 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे।

इनके अलावा पांच मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और 36 सांसदों को राज्यमंत्री का पद दिया गया है। फिलहाल पोर्टफोलियो का बंटवारा नहीं हुआ है। मसलन, मोदी 2.0 के कई ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें मोदी 3.0 कैबिनेट में भी शामिल किया गया है।

बीजेपी के 25, सहयोगी पार्टियों के पांच मंत्री मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल
कुल मंत्रियों में 25 बीजेपी से हैं और पांच मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं। वहीं, स्वतंत्र प्रभार के साथ पांच सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है, जिनमें तीन बीजेपी के हैं और जयंत चौधरी के रूप में एक आरएलडी से और प्रतापराव जाधव के रूप में एक शिवसेना से शामिल किए गए हैं।
मोदी की अगुवाई में बहुमत से चूकी बीजेपी

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी सीट से सांसद चुने गए हैं। हालांकि, इस बार का वोट मार्जिन पिछली बार के मुकाबले कम रहा। इसके अलावा, उनकी अगुवाई में बीजेपी भी इस बार बहुमत के आंकड़े से चूक गई। उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा, जहां पार्टी 33 सीट ही जीत सकी। अपने दम पर बीजेपी ने इस चुनाव में 240 सीटें हासिल की हैं।

टीडीपी-जेडीयू एनडीए में शामिल
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए ने चुनाव में 293 सीटें हासिल की हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी जैसी पार्टियां एनडीए में शामिल हैं। जेडीयू ने 12 और टीडीपी ने चुनाव में 16 सीटें जीती हैं। सभी दलों को मंत्री पद दिया गया है और मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation