• Latest
  • Trending
modi

मोदी की गारंटी न थकूंगा न रुकूंगा

March 22, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी की गारंटी न थकूंगा न रुकूंगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 22, 2024
in the blitz
0
modi
विनोद शील

नई दिल्ली। देश में नई सरकार के गठन के लिए होने वाले चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। 7 चरण में लोकसभा चुनाव होंगे जिनका परिणाम 4 जून, 2024 को आ जाएगा। सभी दल लोकसभा चुनाव के लिए जहां एक ओर कमर कस रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 3.0 टर्म यानि तीसरे कार्यकाल के लिए प्रारंभ से ही आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इसके पीछे उनका विश्वास है कि उनकी सरकार ने गत 10 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान देशहित के लिए जो कदम उठाए व वादे किए, वे सभी ‘भूतो न भविष्यति’ की तर्ज पर पूरे किए गए हैं। प्रधानमंत्री का कहना है कि वह राष्ट्र के निर्माण में कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। नए भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और एक विकसित राष्ट्र बनाने के महा अभियान में न तो वह थकेंगे और न ही रुकेंगे। उन्होंने हाल ही में जनता से रूबरू होते हुए कहा था कि जब उन्होंने बचपन में घर छोड़ा तो यह प्रण किया था कि उनके जीवन का हरपल देश के लिए समर्पित होगा।

यही वजह है कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा के अगले दिन 17 मार्च को ही पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुला कर अपने मंत्रियों को आने वाली नई सरकार के संबंध में अहम दिशानिर्देश दिए कि देश के विकास के लिए वे नई सरकार के पहले 100 दिन का एक्शन प्लान और अगले पांच साल के लिए कामों को पूरा करने की रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करें ताकि सरकार बनते ही शुरू के 100 दिनों में क्या काम पूरे करने हैं, इसका खाका पहले से ही तैयार हो। इसके लिए मंत्रिगण अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर इस बारे में चर्चा करें और प्लान बनाएं। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल कैसा होगा, यह अभी से तय होने लगा है और इससे देश को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

वैसे आज सबकी नजरें जहां इस पर टिकी हैं कि मोदी सरकार को इस बार कितना बड़ा बहुमत मिलता है, वहीं एक पत्रिका के कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अनिश्चितता से जूझ रही दुनिया में ये बात तय है कि भारत तेजी से विकास करता रहेगा। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच रखने वाले हैं, जबकि विपक्ष ‘परिवार प्रथम’ को लेकर चलता है। उन्होंने एलान किया कि अगले 5 वर्षों में कुछ बड़े फैसले होंगे और निर्णायक नीतियां बनेंगी। साथ ही उन्होंने स्थिर, सक्षम एवं मजबूत भारत बनाने की गारंटी देते हुए कहा कि विकास नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इस बीच चुनाव के इस माहौल में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा दिया है। वहीं पीएम मोदी ने अकेले भाजपा के लिए 370 सीटों का लक्ष्य रखा है। विश्लेषक और तमाम ओपिनियन पोल भी मान कर चल रहे हैं कि मोदी सरकार की हैट्रिक लगना तय है।

modi message

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation