• Latest
  • Trending

मोदी की बड़ी सौगात, हैदराबाद में सफ्रान का एमआरओ हब शुरू

December 6, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी की बड़ी सौगात, हैदराबाद में सफ्रान का एमआरओ हब शुरू

हर साल 300 एयरक्राफ्ट इंजनों की होगी मरम्मत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के एविएशन सेक्टर को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक दिन दर्ज हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई ) की विशाल एमआरओ सुविधा का शुभारंभ किया।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क-एसईजेडमें सफ्रान का विशाल रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) हब आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। यह महज एक एमआरओ सेंटर नहीं, बल्कि भारत को ग्लोबल एयरोस्पेस पावर बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का उभरता एविएशन सेक्टर एक नई उड़ान के लिए तैयार है और सफ्रान की यह फैसिलिटी भारत को ग्लोबल एमआरओ हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि हम निवेशकों को सिर्फ निवेशक नहीं, बल्कि भारत के विकास यात्रा के सह-निर्माता मानते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की घरेलू विमानन सेवाओं में बेमिसाल विस्तार हुआ है और देश अब दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट्स में शामिल है। वर्तमान में भारत का घरेलू विमानन बाजार दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है।
85% एमआरओ विदेश में पीएम मोदी ने बताया कि भारत के लगभग 85% एमआरओ कार्य अभी भी विदेशी देशों में होते थे, जिससे लागत बढ़ती थी और विमानों को लंबे समय तक ग्राउंडेड रहना पड़ता था लेकिन अब सरकार ने एमआरओ इकोसिस्टम मजबूत करने पर बड़ा फोकस किया है। जीएसटी में सुधार, 2021 की एमआरओ गाइडलाइंस और राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति 2016 जैसे फैसलों ने इस सेक्टर में नई ऊर्जा लाई है। सैफरान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया की यह सुविधा 45,000 वर्गमीटर में फैली है और लगभग 1300 रुपये करोड़ की लागत से तैयार की गई है। यह दुनिया के सबसे बड़े इंजन एमआरओ सेंटर्स में से एक है और पहली बार कोई वैश्विक इंजन निर्माता भारत में ऐसा सेटअप लेकर आया है। यह हब हर साल 300 लीप इंजन की मरम्मत करने में सक्षम होगा। ये वही इंजन हैं जो एयरबस ए320 नियो और बोइंग 737 मैक्स जैसे लोकप्रिय विमानों को शक्ति देते हैं।
1000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार
2035 तक यह सुविधा 1000 से ज्यादा स्थानीय इंजीनियरों और टेक्नीशियन को रोजगार देगी। हाई-टेक मशीनरी और एडवांस प्रक्रियाओं से लैस यह सेंटर न केवल भारत की मरम्मत क्षमता बढ़ाएगा बल्कि विदेशी मुद्रा की भारी बचत भी कराएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation