• Latest
  • Trending

विश्व किक्रेट की ‘महारानियों’ से मिले मोदी

November 8, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विश्व किक्रेट की ‘महारानियों’ से मिले मोदी

विश्व विजेता खिलाड़ियों को बताया देश की प्रेरणा, पीएम को टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी गिफ्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। टीम की खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने साइन किए थे। पीएम ने टीम को बधाई दी और हरमनप्रीत, स्मृति, दीप्ति से खास बातचीत की। पीएम मोदी ने लड़कियों की सफलता की सराहना की और उन्हें देश की प्रेरणा बताया।
भारतीय टीम के साथ बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने वाली प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं। भारतीय टीम ने 2 नवंबर को डीवाई पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विमेंस वर्ल्ड कप जीता था।
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने एक बयान में कहा, बोर्ड की ओर से मैं भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पर बधाई देता हूं। टीम की हिम्मत, प्रतिभा और एकजुटता ने पूरे देश की उम्मीदों को ऊंचा उठाया है। इस दौरान कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया, जब वो ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं।
हरमनप्रीत ने पीएम मोदी से पूछा कि वह हमेशा वर्तमान में कैसे रहते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा रहना उनके जीवन का हिस्सा और आदत बन गया है। प्रधानमंत्री ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन के मशहूर कैच को भी याद किया, जिसके बारे में उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद गेंद पॉकेट में डाल दी थी। हरमनप्रीत ने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि गेंद उनके पास आई।

कैच करते समय आपको गेंद दिख रही होगी
प्रधानमंत्री ने अमनजोत कौर के अब मशहूर हो चुके कैच के बारे में भी बताया, जो उन्होंने कई बार फंबल करने के बाद लिया था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा फंबल है जिसे देखना उन्हें पसंद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कैच करते समय आपको गेंद दिख रही होगी लेकिन कैच के बाद आपको ट्रॉफी दिख रही होगी।
क्रांति गौड़ ने बताया कि कैसे उनके भाई प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिस पर प्रधानमंत्री ने तुरंत उनसे मिलने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने उनसे ‘फिट इंडिया’ के संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, खासकर देश भर की लड़कियों के लिए। उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की और फिट रहने के महत्व पर जोर दिया।
वहीं, स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया और वे सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने बताया कैसे आज लड़कियां सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और यह प्रधानमंत्री की बदौलत है।
दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थीं। उन्होंने 2017 में हुई अपनी मुलाक़ात को याद किया, जब प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि वे कड़ी मेहनत करती रहें और तभी वे अपने सपने पूरे करेंगी।
विश्व विजेता बेटियों की पीएम से मुलाकात करीब दो घंटे चली। पीएम मोदी ने उनसे अपने स्कूलों में जाने और वहां युवा दिमागों को प्रेरित करने के लिए भी कहा।
टीम इंडिया एक दिन पूर्व दिल्ली पहुंची और ताज पैलेस होटल में रूकी थीं। खिलाड़ियों के होटल पहुंचने पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं ं। जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव और स्नेह राणा होटल के भीतर ढोल की थाप पर थिरकती दिखीं। इससे पहले मुख्य कोच अमोल मजूमदार के साथ टीम के सदस्यों का मुंबई हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation