• Latest
  • Trending
Modi era in India, BJP will come to power again...

भारत में मोदी युग, भाजपा फिर सत्ता में आएगी…

April 19, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में मोदी युग, भाजपा फिर सत्ता में आएगी…

- चर्चित अमेरिकी विशेषज्ञ ने व्यक्त किए अपने विचार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Modi era in India, BJP will come to power again...
ललित दुबे

वाशिंगटन। दक्षिण एशिया मामलों के एक प्रख्यात अमेरिकी विशेषज्ञ और स्तंभ लेखक का कहना है कि भारत में यह यकीनन मोदी युग है और देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्थिति स्पष्ट तौर पर मजबूत है और वह तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लिए दक्षिण एशिया मामलों के स्तंभकार तथा थिंक टैंक ‘अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट’ से जुड़े सदानंद धूमे ने एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘भारतीय संदर्भों में निस्संदेह यह मोदी युग है। जैसे 2015 से अमेरिकी राजनीति में ट्रंप युग रहा है, भले ही वह सत्ता में हों या नहीं हों। भारत में लगभग 2013 से स्पष्ट तौर पर मोदी युग है।’

अगर आप इंदिरा गांधी के समय से लेकर अब तक की राजनीति पर नजर दौड़ाएं तो आप पाएंगे कि कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो राष्ट्रीय चर्चा में इस तरह से केन्द्र में रहा हो।’ धूमे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा,‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यक्तिगत लोकप्रियता काफी ऊंची बनी हुई है। यदि आप सर्वेक्षणों को देखें, तो यह 80 प्रतिशत के आसपास है जो विश्व नेताओं के लिए यदि उच्चतम नहीं तो सबसे अधिक में से एक है।’

YOU MAY ALSO LIKE

एफिल टावर के बैकग्राउंड में चर्चा में रहा ऐश्वर्या राय का रायल लुक

अंतरिक्ष में एआई चिप का परीक्षण करेगा गूगल

कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या बोले?
वरिष्ठ स्तंभकार ने कहा, ‘एक बात यह भी है कि कई मायनों में विपक्ष वास्तव में ध्वस्त हो गया है। पहले 2014 में और फिर 2019 में कांग्रेस लगातार दो निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद फिर से संभल नहीं पायी है।” धूमे ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत लंबे समय से एक ऐसा देश रहा है जिसमें केवल एक शक्तिशाली राष्ट्रीय पार्टी रही है। यदि आप 60, 70, 80 के दशक को देखें, तो उस पर कांग्रेस पार्टी का प्रभुत्व था और अब उस पर भाजपा का प्रभुत्व है, उस हद तक नहीं जितना कभी कांग्रेस का प्रभुत्व था।

उनका कहना था, ‘भारत में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपना उत्तराधिकारी नेतृत्व तैयार करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बना पायी है, जैसा कि दुनिया भर में सफल राजनीतिक दलों ने किया है। अमेरिका में चाहे वह लेबर पार्टी हो या कंजर्वेटिव पार्टी या डेमोक्रेटिक पार्टी। जब आप चुनाव हारते हैं तो आम तौर पर आपको नया नेतृत्व मिल जाता है।’ धूमे ने कहा, लेकिन कांग्रेस नहीं जानती कि यह कैसे करना है क्योंकि यह एक परिवार संचालित पार्टी बन गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation