• Latest
  • Trending

समुद्री दुनिया में भविष्य की नई राह

May 6, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

समुद्री दुनिया में भविष्य की नई राह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 6, 2026
in the blitz
0

दीपक सहगल

नई दिल्ली। समुद्र की लहरों और रोमांचक जीवनशैली की ओर आकर्षित युवाओं के लिए मरीन इंजीनियरिंग एक ऐसा करिअर है, जो न केवल सम्मानजनक है बल्कि अवसरों से भी भरपूर है। आज दुनिया का लगभग अस्सी से नब्बे फीसद व्यापार समुद्री मार्गों के माध्यम से होता है, इसलिए जहाजों का निर्माण, संचालन और रखरखाव अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। इस पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी मरीन इंजीनियरों के कंधों पर होती है, जो इस क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है।

मरीन इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग की वह शाखा है, जिसमें जलपोतों के निर्माण, उनकी मशीनों के रखरखाव, मरम्मत और संचालन से जुड़े कार्य किए जाते हैं। आधुनिक जहाज अत्याधुनिक तकनीकों और जटिल यंत्रों से लैस होते हैं, जिन्हें कुशलता से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है। मरीन इंजीनियर जहाजों में लगे डीजल इंजन, भाप टरबाइन और गैस टरबाइन जैसी मशीनों का चयन, निर्माण और संचालन सुनिश्चित करते हैं। साथ ही वे यांत्रिक, विद्युत और नियंत्रण तंत्र की रूपरेखा भी तैयार करते हैं। जहाज पर मुख्य मरीन इंजीनियर पूरे तंत्र और माल की सुरक्षा का प्रमुख जिम्मेदार होता है। यह क्षेत्र केवल जहाजों तक सीमित नहीं

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

तेल और गैस के समुद्री मंचों के निर्माण, पाइपलाइन व्यवस्था और शोध कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार उन्हें जहाजों और समुद्री परियोजनाओं का निरीक्षण करने, सुरक्षा उपायों का मूल्यांकन करने और तकनीकी सलाह देने का कार्य भी करना पड़ता है। इस पेशे में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता अत्यंत जरूरी होती है।

शैक्षिक योग्यता: मरीन इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा भौतिकी, रसायन और गणित विषयों के साथ कम से कम पचास फीसद अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सामान्यतः सत्र आरंभ तक सत्रह से पच्चीस वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके बाद संबंधित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। स्नातक पाठ्यक्रम सामान्यतः चार वर्ष का होता है, जिसमें जहाजों की मशीनरी, संचालन, रखरखाव और स्वचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाती है।

वेतनमान : मरीन इंजीनियरिंग में वेतन काफी आकर्षक होता है। शुरुआती स्तर पर मासिक आय लगभग पच्चीस हजार से अस्सी हजार रुपए तक हो सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ यह आय एक लाख से तीन लाख रुपए प्रतिमाह तक पहुंच जाती है। वरिष्ठ पदों पर इंजीनियरों का वेतन 5 लाख से 10 लाख या उससे अधिक हो सकता है।

संभावनाएं : मरीन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करिअर के अनेक रास्ते खुले हैं। युवा जहाजों पर मरीन इंजीनियर के रूप में कार्य कर सकते हैं। नौसेना, व्यापारिक जहाज सेवा, जहाज निर्माण कंपनियों, बंदरगाह प्राधिकरणों और निरीक्षण संस्थानों में भी रोजगार के अवसर मिलते हैं। समुद्री तेल और गैस परियोजनाओं, अनुसंधान कार्य, पर्यावरण संरक्षण और परिवहन व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में भी इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की मांग बनी रहती है।

प्रमुख संस्थान
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओशनोग्राफी, गोवा
इंडियन मैरीटाइम विश्वविद्यालय, चेन्नई
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पोर्ट मैनेजमेंट, कोलकाता
महाराष्ट्र एकेडमी आफ नेवल एजुकेशन, पुणे
कोचीन यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी, केरल
हिंद इंस्टीट्यूट आफ नाटिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग, अलीगढ़

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation