• Latest
  • Trending

पीएम मोदी के देश को दिए तीन मंत्र: टेक्नोलॉजी अपनाएं ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें, साइबर क्राइम से रहें सतर्क

March 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी के देश को दिए तीन मंत्र: टेक्नोलॉजी अपनाएं ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें, साइबर क्राइम से रहें सतर्क

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 4, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देश को तीन मंत्र दिए। उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान, कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। उन्होंने कहा कि समिट में मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। एआई की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जिबिशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

पीएम ने कहा- एआई समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने रमजान और होली को कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, होली का भी त्योहार आ रहा है। आप सभी को शुभकामनाएं। ये त्योहार खुशी के साथ अपने परिवार के साथ मनाएं।

टी20 वर्ल्ड कप पर कहा- कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी
पीएम ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप में कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वे दूसरे देश से इसलिए खेल रहे होते हैं क्योकि उनका परिवार वहां बस चुका है। मोदी ने बताया कि कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। ये कनाडा के साथ-साथ भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर 16-18 के लिए भी खेल चुके हैं। ओमान, इटली, यूएई की भी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।

पीएम बोले- केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है।

पीएम ने कहा कि दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने केदारनाथ की यात्रा हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद की। उन्हें एक डोनर का हार्ट मिला, इससे लक्ष्मी की जिंदगी बदल गई। ऐसे ही राजस्थान के सीकर के रामदेव को किडनी ट्रांसप्लांट कराया, आज वे स्पोर्ट्स में हैं।

डिजिटल अरेस्ट अवेयरनेस पर भी बात की
पीएम ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट को लेकर समाज में जागरूकता तो आई, लेकिन अभी भी बहुत अवेयरनेस की जरूरत है। कई बार लोगों से ठगी हो जाती है। कोई फोन कर बोलता है कि ‘मैं बड़ा अधिकारी हूं, डिटेल शेयर कीजिए’ लोग इसमें फंस जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आप सभी को बैंक से केवाईसी, री-केवाईसी के मैसेज आते हैं। आज कल पेंशन, सब्सिटी, बीमा, यूपीआई सब कुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसलिए बैंक बीच-बीच में केवाईसी करते रहते हैं, री-केवाईसी करते रहते हैं लेकिन हमें धोखेबाजों से बचकर रहना है।

राजाजी उत्सव
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़ रहा है। इस दिशा में हमारे राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव मनाया गया। उनकी प्रतिमा भी लगाई गई। उन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, सेवा की तरह देखा। उन्होंने बताया कि उनका जीवन हमें प्रेरित करता है। दुर्भाग्य से राष्ट्रपति भवन में बि्रटिश शासकों की प्रतिमाएं लगी रहीं। पीएम मोदी ने जयललिता को लेकर कहा कि तमिलनाडु के लोगों से उनका लगाव कितना था, यह मुझे आज भी दिखता है। उनका नाम लेते ही लोगों के चेहरे खिल जाते रहते हैं। पीएम मोदी ने जयललिता को लेकर कहा कि तमिलनाडु के लोगों से उनका लगाव कितना था, यह मुझे आज भी दिखता है। उनका नाम लेते ही लोगों के चेहरे खिल जाते रहते हैं।

पीएम ने और क्या कहा…
हमारे किसान परंपरा-टेक्नोलॉजी, दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं। गुणवत्ता, इनोवेशन पर ध्यान दे रहे हैं। करीब 8 साल पहले तक ओडिशा के किसान पारंपरिक ढंग से खेती करते थे, लेकिन अब उन्होंने मजबूत ढांचा बनाया, उस पर बेल वाली सब्जियां उगाई ं।

केरल के किसान अपने खेत में 570 तरह के चावल की किस्म लगाते हैं। भारत 15 करोड़ टन चावल का उत्पादन कर रहा है। कृषि उत्पाद हवाई मार्ग से विदेश भेजे जा रहे हैं। मैसूरू के पान के पत्ते मालदीव भेजे रहे हैं। इन्हें जीआई टैग मिला है।

पिछले साल इसी समय महाकुंभ की अद्भुत तस्वीरें आपको जरूर याद होंगी। महाकुंभ की वही धारा, वही माघ का महीना, जब उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ता है तो नई पहचान ले लेता है। केरल कुंभ का इस बार सफल आयोजन हुआ। तिरुनावाया में केरल कुंभ मनाया गया। बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप सभी इम्तिहान की तैयारियों में लगे होंगे। ऐसे समय में शंका आना स्वाभाविक है। ये भाव हर पीढ़ी के बच्चों ने महसूस किए हैं। आपका मूल्य आपकी मार्कशीट से तय नहीं होता, इसलिए खुद पर भरोसा रखिए।

‘वोकल फॉर लोकल’ का जरूर ध्यान रखें। स्वदेशी सामान ही अपनाएं। विदेशी सामान को अपने घर से दूर रखें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation