ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। यूपीआई पेमेंट करने के लिए किसी एप की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको भीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसकी मदद से आसानी से पेमेंट ट्रांसफर की जा सकेगी। खास बात यह है कि आपको कोई एक्स्ट्रा फीस देने की भी जरूरत नहीं होगी।
आप घर बैठे मोबाइल में इसे इंस्टॉल कर सकते हैं और पैसे चुटकियों में ट्रांसफर भी हो जाएंगे। लोगों को ये एप काफी पसंद भी आ रहा है।
भीम (भारत इंटरफेस फार मनी) यूपीआई की मदद से आप आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एंड्रॉयड या आईओएस से डाउनलोड करना होगा। एक बार डाउनलोड करने के बाद आप इसे आसानी से यूज कर सकते हैं। यहीं पर स्कैन का भी ऑप्शन दिया जाता है।
क्यूआर कोड पर पेमेंट
क्यूआर कोड पर पेमेंट करना चाहते हैं तो एप में जाना होगा। यहीं पर आपको स्कैन व पे का ऑप्शन दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल करने के बाद आप आसानी से पेमेंट कर पाएंगे। इसके अलावा ये बैंक ट्रांसफर का भी ऑप्शन देता है।
बैंक में पैसे ट्रांसफर
भीम एप से ही बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए बैंक अकाउंट एड करना होगा। एक बार बैंक एड होने के बाद पैसे ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा। समय-समय पर एप में काफी बदलाव भी किए गए हैं। शुरुआत में इसमें कोई फीचर्स नहीं दिए जाते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव करके कुछ फीचर्स को एड भी किया गया है।