• Latest
  • Trending

अब पांटून पुल बनने के बाद ही बंद होगा घाघरा संजय सेतु

February 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
Tuesday, October 13, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब पांटून पुल बनने के बाद ही बंद होगा घाघरा संजय सेतु

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 26, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। घाघरा नदी के संजय सेतु की मरम्मत के लिए 60 दिन के लिए यातायात पूरी तरह से बंद होने की बात के बीच लखनऊ से बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर आने और जाने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। घाघरा नदी पर बना संजय सेतु अब पांटून पुल बनने के बाद ही मरम्मत के लिए बंद होगा। गोंडा के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुल बंद करने से पहले पांटून पुल की व्यवस्था करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक को आदेश दे दिए हैं।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि लोनिवि के प्रमुख सचिव ने उन्हें पांटून पुल बनाने के बाद ही गांधी सेतु बंद करने के आदेश दिए हैं। पांटून पुल लोक निर्माण विभाग बनाएगा और इसक खर्च एनएचएआई वहन करेगा। पांटून पुल बनाने की लागत विभाग से इस्टीमेट आने के बाद ही पता चलेगी। मरम्मत के लिए पुल दो महीने बंद करने की योजना है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

जानकारी के मुताबिक पहले आवागमन के लिए पुल 10 फरवरी से बंद होना था। एनएचएआई ने इसके लिए पुल के उस पार पड़ने वाले जिलों से अनापत्ति मांगी थी। जिलों ने वैकल्पिक रास्ता होने तक अनापत्ति देने से इनकार कर दिया था। नकुल ने बताया कि पांटून पुल बनने में 15 से 20 मार्च तक का वक्त लग सकता है। प्रयागराज माघ मेला में लगा पांटून पुल यहां लाया जाएगा और फिर उसे घाघरा नदी पर बांधा जाएगा। पांटून पुल पर पैदल, छोटे वाहन आदि चलने की अनुमति होगी। भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह काम पूरा होने के बाद ही संजय सेतु की मरम्मत हो सकेगी।

हजारों लोगों का रोजाना आवागमन
निर्माण साल 1981 में शुरू हुआ और तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यानी वीपी सिंह ने 9 अप्रैल, 1981 को इसकी आधारिशला रखी थी. इससे बनने में 3 साल लगे और 1984 में इस पुल को जनता के लिए खोल दिया गया था। तब यह यूपी का सबसे लंबा पुल माना जाता था। फिलहाल पुल की हालत काफी जर्जर हो चुकी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation