• Latest
  • Trending

रोजगार के मोर्चे पर देश में लखनऊ बना नंबर

November 22, 2025
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रोजगार के मोर्चे पर देश में लखनऊ बना नंबर

- महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य भी पिछड़ गए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। योग्यता और कौशल के मामले में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। योग्यता और कौशल के नक्शे पर अब प्रदेश की चमक में और अधिक वृद्धि हो गई है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का अपना वादा अब तक पूरा किया है। इसका खुलासा स्किल इंडिया 2026 की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यूथ एम्प्लॉयबिलिटी यानी रोजगार की योग्यता के मामले में यूपी 78.64 प्रतिशत स्कोर के साथ देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य भी पिछड़ गए हैं।
शहरों की श्रेणी में लखनऊ टॉप फाइव से पहले पायदान पर पहुंच गया है। लखनऊ ने पुणे, बेंगलुरु, कोच्चि और चंडीगढ़ को पछाड़ कर टॉप पर अपना स्थान बनाया है। लखनऊ का एम्प्लॉयबिलिटी स्कोर 79.45 प्रतिशत है।
पिछले कुछ साल में सरकार और नियामक संस्थाओं ने स्किल डेवलेपमेंट और वर्क एनवॉयरमेंट सुधारने पर फोकस बढ़ाया है। स्किल इंडिया की नई रिपोर्ट में इसके परिणाम साफ दिख रहे हैं। इसके मुताबिक, टियर-2 शहरों में लखनऊ में इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस और एडुटेक सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ रिमोट वर्क व गिग इकॉनोमी के लिए लखनऊ बड़ा हॉटस्पॉट बन रहा है। 47 प्रतिशत युवा कंप्यूटर स्किल से लैस हैं यूपी में। क्रिटिकल थिंकिंग स्किल में यूपी के युवा महाराष्ट्र (68.23 प्रतिशत) के बाद दूसरे नंबर पर (67.89 प्रतिशत) है। कंप्यूटर स्किल में यूपी कर्नाटक के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां के 47 प्रतिशत से अधिक युवा कंप्यूटर स्किल से लैस हैं।
महिलाएं निकलीं आगे
रोजगार की योग्यता के मामले में प्रदेश की लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। महिला एम्प्लॉयबिलिटी बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है जबकि पुरुषों की एम्प्लॉयबिलिटी 51 प्रतिशत के आस-पास है।

एक साल में क्या बदला?
– 78.64 प्रतिशत हो गया यूपी का एम्प्लॉयबिलिटी स्कोर 75 प्रतिशत के मुकाबले
– 47.56 प्रतिशत कंप्यूटर स्किल औसत, 45 प्रतिशत था पिछले साल
यह है यूपी की खासियत
– नौकरी के लिए महिला-पुरुष, दोनों के शीर्ष पसंदीदा राज्यों में
– 92.8% युवा चाहते हैं इंटर्नशिप
– लखनऊ और नोएडा आईटी, बैंकिंग-इंश्योरेंस और एडुटेक सेक्टर के हब बन रहे
– कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग और आईटी फ्रीलांसिंग में मौके बढ़े
– टियर-2 शहरों में रिमोट वर्क इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा
बढ़े मौके
– यूपी, केरल और तेलंगाना के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं।
– इंजीनियरिंग में 80 प्रतिशत एम्प्लॉयबिलिटी के साथ कंप्यूटर साइस टॉप पर।
– एआई डेटा एनालिसिस और क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए भी मांग रही बढ़।
ऐसे बनी रिपोर्ट
– 7 लाख+ कैंडिडेट की योग्यताएं परखी गईं ं 15 सेक्टर में, 1000 से अधिक एम्प्लॉयर से जुटाए गए आंकड़े

YOU MAY ALSO LIKE

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation