• Latest
  • Trending
Now women and reserved candidates will be considered passed on 82 marks in CTET and TET

गांवों के कई सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए लंबी वेटिंग

December 6, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गांवों के कई सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए लंबी वेटिंग

राज्य के शिक्षा मॉडल में बदलाव का दिखाई दे रहा असर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0
Now women and reserved candidates will be considered passed on 82 marks in CTET and TET
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। जिस बच्ची ने कभी ट्रेन से सफर न किया हो, उसे अंतरिक्ष की जानकारी के लिए अमेरिका जाने का मौका मिला। यह केवल कुम्हार का काम करने वाले पिता की बेटी अदिति की यात्रा नहीं है, यह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए बदलाव, उम्मीद और संभावनाओं की सीढ़ी है। पिछले कुछ महीनों में पुणे जिला परिषद के स्कूलों से बच्चे नासा, इसरो और विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा कर चुके है। यहां इन होनहारों को विज्ञान, डिस्कवरी और इनोवेशन की जानकारी मिलती है।
जिला परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले 2.5 लाख बच्चों के लिए विविध तरह की योजनाएं और ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड किया जा रहा है। इन बच्चों का चयन बाकायदा लिखित परीक्षा लेकर किया जा रहा है। पुणे जिला परिषद के सीईओ गजानन पाटील ने कहा, हमारे कई स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए वेटिंग रही। इन बच्चों में भी अपार क्षमता है, हमें केवल उन्हें दिशा देनी है। पुणे जिला परिषद के तहत 3,600 स्कूलों में करीब 11,000 टीचर्स पढ़ाते हैं।
कुर्सी संभालते ही लिया संकल्प
फरवरी में जिला परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी संभालने वाले आईएएस अधिकारी गजानन पाटील ने कुर्सी संभालते ही शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकारी स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव का एक रोडमैप तैयार किया। स्कूल, टीचर और स्टूडेंट्स के स्तर में बढ़ोतरी की त्रिसूत्रीय योजना जल्द ही रंग लाने लगी। पाटील ने बताया, हमने शिक्षा पर करीब 3 गुना खर्च बढ़ाने का संकल्प लिया। इसमें जिला परिषद के अलावा जिला प्लानिंग ऐड डिवेलपमेंट कमिटी (डीपीडीसी) के साथ ही सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जा रहा है। पुणे मॉडल स्कूल योजना के तहत बच्चों की
शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास शुरू किए गए। टॉप-50 बच्चों को दिल्ली दौरे पर ले जाया गया, जहां उन्हें संसद भवन, राष्ट्रपति भवन दिखाकर भारत की मजबूत लोकतांत्रित परपरा से रूबरू कराया गया।
स्कूलों में किए गए कई अहम बदलाव
बच्चों के लिए स्कूलों में कम्प्यूटर लैब, स्किल ऑन वील, लाइब्रेरी ऑन वील के अलावा नई चीजें सिखाने के लिए विभिन्न सेंटर्स के दौरे कराए जा रहे हैं।
स्कूलों में सोलार, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसे उपायों के अलावा बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी काम किया जा रहा है। इस काम में ‘रूम टू रीड’ जैसे कई एनजीओ का भी सहयोग लिया जा रहा है। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए एक साइकिल बैंक की योजना शुरू की गई, जिसमें आम लोगों ने एक ही दिन में 500 साइकिल दान कर दी। टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए भी व्यवस्था की गई है।

शिक्षा समाज का मजबूत आधार होता है। बच्चों को बराबरी का मौका देने के लिए हमने कई पहल की है। शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चो को पूरा मौका देने के इस अभियान में हमें सभी का साथ मिल रहा है।
– गजानन पाटील, पुणे जिला परिषद

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation