• Latest
  • Trending

हादसे से सबक : राज्य में एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट 120 से घटाकर 80 की गई

December 20, 2025
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हादसे से सबक : राज्य में एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट 120 से घटाकर 80 की गई

इससे ज्यादा रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई तो होगी कड़ी कार्रवाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे से सबक लेते हुए यूपी में एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट को घटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 120 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। यूपीडा ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजकर विचार करने का अनुरोध किया था। इस कदम का मुख्य उद्देश्य कोहरे के दौरान वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना और अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में होने वाले मल्टी-व्हीकल कोलिजन (एक के बाद एक गाड़ियों का टकराना) को रोकना है।
विगत दिवस मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में नौ गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। इनमें अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। यह नई स्पीड लिमिट प्रदेश के उन सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे पर लागू होगी जिनका संचालन यूपीडा करता है। यूपीडा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का संचालन करता है। यूपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आमतौर पर उत्तर प्रदेश में 15 फरवरी तक घना कोहरा रहता है। ऐसे में पाबंदी 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। कोहरा छंटने और मौसम साफ होने के बाद स्पीड लिमिट को वापस सामान्य कर दिया जाएगा।
यदि किसी ने निर्धारित 80 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेसवे पर लगे स्पीड कैमरों और हाई-टेक सेंसर के जरिए वाहनों की गति की निगरानी की जाएगी। निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार होने पर टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले ही वाहन का ऑनलाइन चालान कट जाएगा।
यूपीडा की पेट्रोलिंग टीमें और स्पीड गन के साथ तैनात पुलिसकर्मी भी तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखेंगे। यूपीडा लिमिट के अलावा, यूपीडा यात्रियों से फॉग लाइट का उपयोग करने, रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और इंडिकेटर्स चालू रखने की अपील भी कर रहा है। यह कदम उन दर्जनों लोगों की जान बचाने के लिए उठाया गया है जो हर साल सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं। शासन का मानना है कि थोड़ी देरी से पहुंचना, जान गंवाने से कहीं बेहतर है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation