• Latest
  • Trending

कोटा को नए साल का ‘महा उपहार’

January 10, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कोटा को नए साल का ‘महा उपहार’

घड़ियाल सेंचुरी के बंधन से आजाद हुए 1 लाख से ज्यादा लोग

by Blitzindiamedia
January 10, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चंबल के किनारे बसे 1 लाख से ज्यादा लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। हैंगिंग ब्रिज से कोटा बैराज के बीच बसे 40 हजार से ज्यादा घर अब चंबल घड़ियाल अभयारण्य की सीमा से मुक्त हो गए। सालों से विकास के लिए तरस रहे इस इलाके में अब न सिर्फ घर-दुकानों के पट्टे बनाए जा सकेंगे बल्कि निर्माण कार्य में लगे प्रतिबंध भी हट जाएंगे।

1972 में हुआ था आबादी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित
चंबल में बसे घड़ियालों को विलुप्त होने से बचाने के लिए जवाहर सागर बांध से लेकर कोटा बैराज तक के इलाके को घड़ियाल अभयारण्य घोषित कर दिया गया था। घड़ियालों का संरक्षण करने के लिए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत नदी के किनारे से एक किमी तक के इलाके को आबादी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। इसका नतीजा यह हुआ कि गुमानपुरा से लेकर सकतपुरा, शिवपुरा, नयागांव और किशोरपुरा इलाके के तमाम हिस्से अभ्यारण्य की सीमा में आ गए।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

जमीनों के पट्टों तक पर प्रतिबंध
स्पीकर बिरला घड़ियाल सेंचुरी की सीमा में रह रहे दो लाख से ज्यादा लोगों की इस परेशानी से मुक्त करने के लिए प्रयासरत थे। घड़ियाल सेंचुरी घोषित होने के कारण चंबल के दोनों किनारों पर बसे लोगों की जमीनों के पट्टों तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जिसके चलते जमीनें बेचना खरीदना ही नहीं नए भवन का निर्माण और पुरानों का जीर्णोद्धार तक असंभव हो गया।

एनबीडब्लूएल ने पहले किया डि-नोटिफाई
स्पीकर बिरला के प्रयासों से सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ (एनबीडब्लूएल) से हैंगिंग ब्रिज से लेकर कोटा बैराज तक के इलाका डिनोटिफाई हुआ। केंद्र सरकार की ओर से सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आखिर में राजस्थान सरकार ने भी इस क्षेत्र को घड़ियाल सेंचुरी से मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। 23 दिसंबर, 2025 को राज्यपाल ने भी इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। जिसके बाद आज इसकी बकायदा अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

ये क्षेत्र हुए घड़ियाल सेंचुरी से मुक्त
हैंगिंग ब्रिज से लेकर कोटा बैराज तक का 732 हेक्टेयर का क्षेत्र राष्ट्रीय घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र से मुक्त हो गया है। करीब 206 खसरों पर लगा प्रतिबंध अब हट जाएगा जिसके बाद किशोरपुरा का 208.56 हेक्टेयर, शिवपुरा का 320.33 हेक्टेयर, सकतपुरा का 186.36 हेक्टेयर, रामपुरा का 0.7, गुमानपुरा का 3.93 और नयागांव का 12.12 हेक्टेयर एरिया सेंचुरी से बाहर हो जाएगा। इससे लोगों को घरों से पट्टे जारी हो सकेंगे और निर्माण कार्य पर लगे प्रतिबंध भी हट जाएंगे। लंबे समय से लोगों की मांग थी कि उन्हें इस समस्या से निजात मिले। इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। खुशी है कि बड़ी आबादी वाला यह क्षेत्र भी विकास के मामले में कोटा के बाकी हिस्सों के साथ कदमताल कर सकेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation