• Latest
  • Trending

कोकिला वन को ईको टूरिज्म के केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित

December 20, 2025
rekha-gupta

नौवीं की बेटियों को साइकिल, इस साल 1.40 लाख तक पहुँचेगी योजना

August 12, 2026
farmer

अगस्त ही तय करता है पूरे ख़रीफ़ साल का हिसाब

August 12, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सुझाव दीजिए, और सरकार भरेगी NEET-JEE की कोचिंग फ़ीस

August 12, 2026
ज्योतिरादित्य सिंधिया

अब 1601 से आएगी बिजली, गैस और कूरियर की कॉल

August 12, 2026
अर्जुन राम मेघवाल

ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक संसद से पास, अब बनेगा राष्ट्रीय आयोग

August 12, 2026
pasport

अमेरिका का फॉर्म अब सिर्फ़ ऑनलाइन

August 12, 2026
jewellery shop india

सोना फिर चढ़ा, तेल नब्बे डॉलर के पास

August 12, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सवा करोड़ घर मंज़ूर, अब ज़मीन की बारी

August 12, 2026
monsoon

राजस्थान और एमपी में बारिश का रेड अलर्ट

August 12, 2026
farmer

दस करोड़ किसान आईडी, अब आगे क्या

August 12, 2026
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
Thursday, August 13, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कोकिला वन को ईको टूरिज्म के केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित

दो करोड़ के खर्च से दस हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

नौवीं की बेटियों को साइकिल, इस साल 1.40 लाख तक पहुँचेगी योजना

अगस्त ही तय करता है पूरे ख़रीफ़ साल का हिसाब

ब्लिट्ज ब्यूरो

मथुरा। कोकिला वन को ईको टूरिज्म के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में वन विभाग ने विकास कार्यों का शुभारंभ कर दिया है। यहां आर्द्र भूमि के पुनरोद्धार एवं उसकी प्राकृतिक क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर गाद एवं सिल्ट हटाने की परियोजना शुरू कर दी है। इसमें करीब दो करोड़ रुपये से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। यहां वर्षों से जमा होती गाद एवं सिल्ट ने कोकिला वन की जलभराव क्षमता को कम कर दिया था, इससे क्षेत्र की आर्द्रभूमि प्राकृतिक गुणवत्ता खोती जा रही थी। निर्धारित कार्य के तहत जमीन की परत लगभग एक मीटर तक गहराई में साफ की जाएगी।
इससे न केवल जल संचय क्षमता बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र भी जैव विविधता के अनुकूल बनेगा। कोकिला वन हमेशा से पक्षियों एवं वन्यजीवों का सुरक्षित आवास रहा है। गाद-सिल्ट निकासी के बाद यहां के तालाबों एवं आर्द्र भूमि में पानी पूरे वर्ष उपलब्ध रहेगा, इससे पक्षियों के प्रवास एवं प्रजनन में भी वृद्धि होगी। इस कदम से ईको टूरिज्म को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में अधिक पर्यटक यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए वन विभाग ने कार्य की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर के पूरा होते ही मशीनरी की मदद से व्यापक स्तर पर कार्य कराया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि आगामी मौसम चक्र से पहले आर्द्र भूमि को बेहतर स्थिति में लाया जा सके। वन विभाग का यह प्रयास कोकिला वन को एक आदर्श ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला वन अधिकारी वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि कोकिला वन में ईको टूरिज्म की संभावना विकसित की जाएगी। इससे पर्यावरणीय लाभ के साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में विस्तार होगा। इसके लिए यहां दो करोड़ रुपए से 10 हेक्टेअर आर्द्र भूमि से गाद एवं सिल्ट हटाने का कार्य कराया जाएगा।
इससे स्थानीय रोजगार एवं पर्यटन बढ़ेगा तथा ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलने से आसपास के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं ईको टूरिज्म परियोजना से न सिर्फ यहां पर पर्यावरणीय लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय लोग एवं प्रकृति प्रेमियों ने इस पहल का स्वागत किया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation