• Latest
  • Trending
'बंगाल में आदिवासी विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार'

‘बंगाल में आदिवासी विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार’

July 4, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘बंगाल में आदिवासी विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार’

मंत्री ने फर्जी एससी/एसटी प्रमाणपत्रों की पुनः जांच की बात दोहराई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
'बंगाल में आदिवासी विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार'

ब्लिट्ज ब्यूरो

कोलकाता। बंगाल के आदिवासी विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा है कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। मंत्री ने राज्य में फर्जी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्रों की पुनः जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात फिर दोहराई।

पश्चिम बंगाल आदिवासी सोसायटी एवं अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता के न्यूटाउन स्थित आदिवासी भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। बंगाल में पिछले माह नवगठित भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने आदवासी समुदाय से आने वाले खुदीराम टुडू और राज्यमंत्री जुएल मुर्मू के सम्मान में इस अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

सप्ताह की समीक्षा

समारोह की शुरुआत पारंपरिक गोंड आदिवासी नृत्य से हुई, जिसके बाद दोनों मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आदिवासी सोसायटी के सचिव कन्हैया प्रसाद शाह, अध्यक्ष श्रीकांत गौर तथा अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के राज्य अध्यक्ष चंद्रभान प्रसाद गोंड ने दोनों मंत्रियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कन्हैया प्रसाद शाह ने मंत्री का ध्यान फर्जी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र धारकों के मुद्दे की ओर आकर्षित किया और इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

मंत्री खुदीराम टुडू और राज्यमंत्री जुएल मुर्मू ने राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चंद्रभान प्रसाद गोंड ने उपस्थित मंत्रियों, अतिथियों एवं आदिवासी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आदिवासी सोसायटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गोंड, गोपाल चंद्र साहा, कार्यकारिणी सदस्य आरती रबीदास सहित ओमप्रकाश गोंड, विनोद कुमार गोंड, संजीत प्रसाद गोंड, प्रभुनाथ साह, अनिल गौर, राजकपूर गोंड, सतनारायण साह, मनोज कुमार शाह, प्रियंका शाह, प्रियंका गोंड समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

कोलकाता पासपोर्ट कार्यालय लगाएगा छह अदालतें
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोलकाता पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए लंबित आवेदनों के निपटारे को जून महीने में छह दिन पासपोर्ट अदालतों का आयोजन करेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आशीष कुमार मिड्ढ़ा ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोलकाता के ब्रेबर्न रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोट कार्यालय में ही इसका आयोजन किया जाएगा। इस महीने की पहली पासपोर्ट अदालत मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें 800 आवेदकों को बुलाया गया था। दूसरी अदालत 11 जून को लगी।

अगली पासपोर्ट अदालत का आयोजन 16, 23, 25 व 30 जून को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पासपोर्ट अदालतों के माध्यम से इस महीने 4,800 मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। मिड्ढ़ा ने बताया कि प्रत्येक पासपोर्ट अदालत में एक दिन में 800 आवेदकों को बुलाया जाएगा।
किस दिन और किस समय किन आवेदकों को आना है, इसकी सूचना पत्र व ईमेल के माध्यम से उन्हें दे दी गई है। फिलहाल इस क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत पासपोर्ट संबंधी 8,400 मामले लंबित हैं।

पासपोर्ट अदालत के दिन आवेदकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटरों सहित अन्य विशेष व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम की तैनाती रखी जाती है, ताकि भीषण गर्मी के मौसम में किसी आवेदक के बीमार पड़ने पर उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation