• Latest
  • Trending

कानपुर डीआरडीओ ने स्वदेशी एवलांच एयरबैग बनाया

February 14, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर डीआरडीओ ने स्वदेशी एवलांच एयरबैग बनाया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 14, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। कानपुर डीआरडीओ ने स्वदेशी एवलांच एयरबैग तैयार किया है। यह बैग बर्फ के पहाड़ों पर तैनाती वाले जवानों की रक्षा करेगा। इस एयरबैग में एक हैंडल दिया हुआ है जिसको खींचने पर महज चार सेकेंड से कम समय में एयरबैग में हवा भर जाती है जिसके फूलने के बाद जवान हिमस्खलन से सुरक्षित रहेगा। इतना ही नहीं, वहां से आसानी से निकल भी आएगा। कालपी रोड में लगे एमएसएमई एक्सपो में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीक्यूए) के स्टाल में रखा यह एयरबैग लोगों को रक्षक के रूप में काफी भा रहा है।
डीजीक्यूए के असिस्टेंट इंजीनियर नीरज कुशवाहा ने बताया कि हमने जवानों के लिए एवलांच एयरबैग तैयार किया है। यह एयरबैग पर्वतों पर तैनाती वाले जवानों के लिए है। हिमस्खलन में जवान दब जाते हैं। उस समय जवानों के जीवन की रक्षा के लिए यह एयरबैग तैयार किया गया है।
इसमें हैंडल खींचते ही 4 सेकेंड में यह फूल जाएगा जो कि वाल्यूम को बढ़ा देगा। इसके अलावा बर्फ के बड़े टुकड़ों से जवानों को बचाएगा। इसका रंग लाल इसलिए रखा गया है यदि जवान बर्फ में दब जाए, तब भी उसको दूर से देखकर रेस्क्यू कर लिया जाए। इसको अभी तक विदेशों से इंपोर्ट किया जाता था। अब यह पूरी तरह से देश में आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत तैयार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस एयरबैग को जवानों को पीठ पर बैग की तरह लादना होगा। जैसे ही दूर से हिमस्खलन की आशंका महसूस होगी, वैसे ही जवान बैग में लगे हैंडल को खींचेगा। इसके बाद 4 सेकेंडों में वह फूल जाएगा और जवानों की रक्षा करेगा।
डीजीक्यूए के विशेषज्ञों ने बताया कि पहले यह गैस सिलिंडर फिटेड आता था, जिसको साथ में रखना थोड़ा मुश्किल होता था। इस एयरबैग में बैटरी को अटैच किया गया है जो कि एक बार चार्ज होने पर 50 बार एयरबैग को फुलाती है।
माइनस 40 डिग्री में काम करेगा लिपबाम
इसके अलावा डीआरडीओ ने एक लिप बाम भी तैयार किया है जो कि माइनस 40 डिग्री में जवानों के होठों को बेहतर रखेगा। अभी तक जो लिपबाम जवानों को दिया जाता था, वह होठों पर सफेद रंग के रुप में जम जाता था। अब यह लिपबाम जवानों के होठों पर जमता नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation