• Latest
  • Trending

लखनऊ से भोपाल सिर्फ 7 घंटे में 5757 करोड़ से बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे

March 4, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ से भोपाल सिर्फ 7 घंटे में 5757 करोड़ से बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे

दो राजधानियों के बीच विकसित हो रहे बड़े आर्थिक गलियारे का सीधा लाभ मिलेगा कानपुर शहर को- कई अन्य शहरों को भी मिलने जा रहा बड़ा लाभ

by Blitzindiamedia
March 4, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। कानपुर शहर को जल्द ही दो राजधानियों के बीच विकसित हो रहे बड़े आर्थिक गलियारे का सीधा लाभ मिलने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी (एनएचएआई) की भारतमाला परियोजना के तहत कानपुर से कबरई (महोबा) तक 118 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा। इस परियोजना के जरिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जोड़ा जाएगा।

करीब 5757 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हाईवे कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और महोबा जिलों से होकर गुजरेगा और आगे सागर हाईवे से कनेक्ट होगा। वर्तमान में लखनऊ से भोपाल की लगभग 600 किलोमीटर दूरी तय करने में 12 से 14 घंटे तक का समय लग जाता है, लेकिन इस नए आर्थिक कॉरिडोर के बनने के बाद यह सफर महज सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे समय और ईंन्धन, दोनों की बचत होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा
एनएचएआई ने इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना निदेशक पंकज यादव के अनुसार, यह हाईवे भारतमाला परियोजना का अहम हिस्सा है और इससे लखनऊ-भोपाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी। इसके साथ ही पूरे कॉरिडोर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस ग्रीनफील्ड हाईवे की एक खास विशेषता यह है कि इसके दोनों ओर विशेष औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य लॉजिस्टिक नेटवर्क को मजबूत करना है, ताकि औद्योगिक इकाइयों तक कच्चा माल समय से पहुंचे और तैयार उत्पादों को बाजार तक आसानी से भेजा जा सके।

इन शहरों को भी फायदा
कानपुर को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहा जाता है। ऐसे में इस परियोजना के माध्यम से शहर के औद्योगिक ढांचे को और विस्तार देने की योजना बनाई गई है। हाईवे की कनेक्टिविटी कानपुर रिंग रोड से भी होगी। यह रमईपुर के मगरासा क्षेत्र में रिंग रोड से जुड़ेगा। रिंग रोड पहले ही शहर से गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ रही है, जिससे प्रयागराज, वाराणसी, दिल्ली, अलीगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद और झांसी जैसे शहरों तक सुगम आवागमन संभव होगा। इससे कानपुर क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के रूप में और मजबूत होगा।

दो राज्यों की यात्रा का घटेगा समय
कानपुर-भोपाल इकोनॉमिक कॉरिडोर के विकसित होने से न केवल दो राज्यों की राजधानियों के बीच यात्रा समय घटेगा, बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र सहित आसपास के जिलों में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है और कानपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख लॉजिस्टिक एवं औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation