• Latest
  • Trending

बिल्डरों की पहली पसंद बन रही कान्हा की नगरी

February 7, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिल्डरों की पहली पसंद बन रही कान्हा की नगरी

मथुरा में आ रहीं बड़ी टाउनशिप, दुबई जैसा है पैटर्न

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 7, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मथुरा। हर व्यक्ति की इच्छा धर्म नगरी में अपना एक ठिकाना बनाने की होती है। यही कारण है कि योगीराज कृष्ण की नगरी में भी दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु अपना आशियाना बना रहे हैं। लगातार यहां बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए अब रियल एस्टेट में देश के नामचीन समूह भी मथुरा में आवासीय परियोजना ला रहे हैं।
विदेश में भी रियल एस्टेट का काम करने वाले लोढ़ा ग्रुप के बाद एटीएस और हीरो रियल्टी ग्रुप भी अब यहां आवासीय परियोजनाएं ला रहा है। ये प्रोजेक्ट दुबई की तर्ज पर हैं। आगरा-दिल्ली हाईवे पर दोनों समूह जल्द भूखंड और विला की परियोजना शुरू करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में कृष्ण की नगरी के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है।
यहां पर निवेश और आशियाना बनाने की ललक में बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां पर भूमि और मकान खरीद रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में मथुरा के अलावा वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन के साथ ही छटीकरा- राल रोड पर बड़े पैमाने पर आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित हो रही हैं।
करीब छह माह पूर्व मुंबई के प्रसिद्ध लोढ़ा समूह ने छटीकरा-राधाकुंड रोड पर अपनी भारी-भरकम आवासीय योजना लांच की। पुणे, मुंबई, बेंगलुरू और लंदन में अब तक यह समूह अपनी परियोजनाएं लाया है, लेकिन अब धर्मनगरी भी परियोजना शुरू की। इस बड़े समूह के बाद हीरो समूह का हीरो रियल्टी भी यहां परियोजना ला रहा है।
हीरो रियल्टी ने अब तक हरिद्वार, गुरुग्राम, मोहाली और लुधियाना में टाउनशिप विकसित की। आगरा-दिल्ली हाईवे पर चौमुहां गांव के पास हीरो समूह 48 एकड़ में नई टाउनशिप विकसित करेगा। यहां पर भूखंड के अलावा विला भी बनाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। चौमुहां के निकट ही एटीएस ग्रुप भी अपनी टाउनशिप ला रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में अपनी परियोजनाएं पहले ही एटीएस ला चुका है। अब मथुरा में 45 एकड़ भूमि पर टाउनशिप विकसित करेगा। यह दोनों समूह मथुरा के केबी ग्रुप के साथ परियोजना ला रहे हैं। पिछले दिनों गुरुग्राम में एक भव्य समारोह में दोनों समूह ने केबी ग्रुप के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। दोनों समूह के साथ केबी ग्रुप का यह ज्वाइंट वेंचर होगा। इसमें भूमि केबी ग्रुप उपलब्ध करा रहा है। केबी ग्रुप के चेयरमैन सुनंद मित्तल कहते हैं कि पिछले दो वर्षों से मथुरा में बाहर के बड़े रियल एस्टेट समूह यहां आ रहे हैं। टाउनशिप अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी तो निश्चित ही बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग आकर यहां बसेंगे। भविष्य में और भी परियोजनाएं आने वाली हैं।
बढ़ती मांग ने बढ़ाईं ं कीमतें
पिछले तीन वर्षों में वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से भूमि की कीमत बढ़ी हैं। यह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के लिए पांच एकड़ में गलियारा प्रस्तावित होने के बाद हुआ है।
यही कारण है कि वृंदावन के साथ ही पूरे ब्रज में भूमि की कीमतों में तीन से पांच गुणा तक बढ़ोतरी हुई है। वृंदावन के साथ ही रामताल, सुनरख, देवी आटस, पानीगांव और हाईवे पर भी बड़े पैमाने पर कालोनियां विकसित हो रही हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation