• Latest
  • Trending
unemployment

कई विभागों, राज्यों में नौकरियों की बहार

January 24, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कई विभागों, राज्यों में नौकरियों की बहार

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 24, 2026
in the blitz
0
unemployment

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देशभर के अलग-अलग विभागों में इस हफ्ते कुल 21,614 पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आरबीआई जैसी बड़ी भर्तियां शामिल हैं। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।
यहां हम आपको इस हफ्ते की 6 बड़ी भर्तियों के बारे में बता रहे हैं।
1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में
कई पदों पर भर्ती
सबसे पहले बात करते हैं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की। बोर्ड ने एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इस पोस्ट के जरिए 10,644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का सीईटी पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार का 12वीं पास होना, कंप्यूटर कोर्स किया होना और राजस्थानी संस्कृति और हिंदी का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।
उम्र सीमा 18 से 40 साल तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग और महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी क्रीमीलेयर के लिए 600 रुपये, जबकि अन्य वर्गों के लिए 400 रुपये है।
आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर किया जा सकता है.
2. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5,500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती
दूसरी बड़ी भर्ती हरियाणा पुलिस में निकली है। हरियाणा सरकार व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में कई नई सूचनाएं जारी की हैं। अभ्यर्थी सरकारी वेबसाइट पर लगातार ध्यान दें।
5,500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
3. गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड में 950 पदों पर भर्ती
तीसरी भर्ती गुजरात पुलिस में निकली है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई टेक्निकल ऑपरेटर के करीब 950 पदों पर भर्ती शुरू की है। चयनित उम्मीदवारों को 40,800 से 49,600 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। आवेदन शुल्क जनरल वर्ग के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि अन्य वर्गों के लिए कोई फीस नहीं है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in है।
4. गुजरात यूनिवर्सिटी में 119 पदों पर भर्ती
चौथी भर्ती गुजरात यूनिवर्सिटी में निकली है, जहां 119 पदों पर टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की जरूरत है। इनमें रजिस्ट्रार, लाइब्रेरियन, इंजीनियर, सिक्योरिटी ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के अनुसार योग्यता और अनुभव तय किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। आवेदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट gujaratuniversity.ac.in पर किया जा सकता है।
5. बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 600 अप्रेंटिस पद
पांचवीं भर्ती बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली है. बैंक ने 600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है और उसे अपने राज्य की स्थानीय भाषा की नॉलेज होनी चाहिए। उम्र सीमा 20 से 28 साल तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए वेबसाइट bankofmaharashtra.in है।
6. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 572 नौकरियां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली हैं, जो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लेटरल रिक्रूटमेंट के जरिए 572 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस पोस्ट के जरिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, पटना, गुवाहाटी और हैदराबाद सहित कई केंद्रों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती में ग्रेजुएशन या उससे अधिक पढ़े उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। उम्र सीमा 18 से 25 साल तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 46,029 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी. परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, मैथ्स और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे। आवेदन आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर किया जा सकता है।
कुल मिलाकर, यह हफ्ता सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद खास है। अलग-अलग राज्यों और विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो समय रहते आवेदन करें और किसी भी अपडेट के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation