• Latest
  • Trending

इसरो की तेज रफ्तार, साल के अंत तक करेगा 7 और सेटेलाइट लॉन्च

November 22, 2025
farmer

धान पर 72 रुपये, और खेत में पानी का सवाल

August 14, 2026
gobar-gais

अब गोबर और पराली से बनेगी गैस

August 14, 2026
vegetable

गाँव में महंगाई शहर से ज़्यादा क्यों है

August 14, 2026
red-fort

पहली बार लाल क़िले से गूँजेगा वंदे मातरम्

August 14, 2026
indian-cricket

श्रेयस कप्तान, और 15 में वैभव सूर्यवंशी

August 14, 2026
dialy-news

50 शब्दों में पूरा दिन देश-दुनिया, पूरा दिन

August 14, 2026
dhaan

धान 72 रुपये महँगा, 14 फ़सलों का दाम बढ़ा

August 13, 2026
मानसून

फ़सल बीमा का आख़िरी दिन 15 अगस्त, अब देर मत कीजिए

August 13, 2026
Defence-Secretary-Rajesh-Kumar-Singh

प्राचीर पर पहली बार वंदे मातरम्, और मेहमानों की नई सूची

August 13, 2026
ev-scooter

जुलाई में हर आठवीं गाड़ी बिजली से चली

August 13, 2026
New teacher training B.Ed programme is rolled out

19 बच्चे, जो शनिवार को लाल क़िले की प्राचीर पर बैठेंगे

August 13, 2026
rekha-gupta

नौवीं की बेटियों को साइकिल, इस साल 1.40 लाख तक पहुँचेगी योजना

August 12, 2026
Friday, August 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इसरो की तेज रफ्तार, साल के अंत तक करेगा 7 और सेटेलाइट लॉन्च

'गगनयान' की 2027 में और 'चंद्रयान-4' की 2028 में होगी लांचिंग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

धान पर 72 रुपये, और खेत में पानी का सवाल

अब गोबर और पराली से बनेगी गैस

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इसरो आने वाले महीनों में काम की सबसे तेज रफ्तार पकड़ने वाला है। एजेंसी इस फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले सात और सेटेलाइट लॉन्च करेगी। यह जानकारी इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने दी। उन्होंने बताया कि इन मिशनों में एक कमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट, कई पीएसएलवीऔर जीएस एलवी उड़ानें शामिल होंगी।
इसमें सबसे खास एक पीएसएलवी होगा। इसे पहली बार पूरी तरह भारतीय इंडस्ट्री ने तैयार किया है। इसरो अपने स्पेसक्राफ्ट प्रोडक्शन को भी अगले तीन साल में तीन गुना तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
नारायणन ने कहा कि सरकार ने चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी दे दी है। यह मिशन चांद से सैंपल वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत का अब तक का सबसे जटिल चंद्र अभियान होगा। इसे 2028 में लॉन्च करने का लक्ष्य है। इसी के साथ जापान की स्पेस एजेंसी जाक्सा भी काम कर रही है। वह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की बर्फ की खोज के लिए ल्यूपेक्स मिशन पर काम कर रहा है।
2035 तक बनेगा भारतीय स्पेस स्टेशन
इसरो भारतीय स्पेस स्टेशन पर भी तेजी से काम कर रहा है। इसका पहला मॉड्यूल 2028 में पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। पूरा प्रोजेक्ट 2035 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद भारत, अमेरिका और चीन के बाद स्पेस स्टेशन संचालित करने वाली तीसरी बड़ी ताकत बन जाएगा।
गगनयान को लेकर भी नारायणन ने साफ किया कि 2027 की तारीख वही है। उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2025 वाली तारीख अनक्रूड यानी बिना इंसान वाली टेस्ट उड़ानों की थी। तीन अनक्रूड मिशनों के बाद 2027 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री पहली बार अंतरिक्ष यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को 2040 तक भारतीयों को चांद पर भेजने और सुरक्षित वापस लाने का लक्ष्य भी सौंपा है।
स्पेस इकोनॉमी में तेजी से बढ़ती ताकत
भारत की स्पेस इकोनॉमी भी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल इसका आकार करीब 8.2 बिलियन डॉलर है। अगले कुछ सालों में इसके 44 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। दुनिया की स्पेस इकोनॉमी भी तेजी से फैल रही है। 2035 तक इसके 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसरो का लक्ष्य है कि भारत की हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत तक पहुंच जाए।
स्पेस सेक्टर में निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 2020 के रिफॉर्म्स के बाद अब 450 से ज्यादा उद्योग और 330 स्टार्टअप भारत के स्पेस इकोसिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation