• Latest
  • Trending

इजरायल ने 2026 के रक्षा बजट में की भारी बढ़ोतरी

December 13, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इजरायल ने 2026 के रक्षा बजट में की भारी बढ़ोतरी

गाजा युद्ध रुकने के बावजूद बढ़ाया खर्च, क्या नई लड़ाई का डर!

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

तेल अवीव। इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार की कैबिनेट ने अगले साल यानी 2026 का बजट पास कर दिया है। बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी रकम रखी गई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बताया कि डिफेंस के लिए 112 बिलियन शेकेल (इजरायली करेंसी) रखा गया है। यह इजरायल सरकार की अपनी सेना और हथियारों पर खर्च बढ़ाने के इरादे को दिखाता है। इससे आने वाले वक्त में नई लड़ाई का अंदेशा पैदा होता है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली कैबिनेट के 2026 के लिए मंजूर किए गए बजट में रक्षा पर 112 अरब शेकेल (35 अरब डॉलर) का प्रावधान है, जो पहले के 90 अरब शेकेल के प्रस्ताव से काफी ज्यादा है। इस बजट को अब संसद में वोटिंग के लिए रखा जाएगा। हालांकि सरकार में मतभेदों के चलते इसे मंजूरी दिलाना नेतन्याहू के लिए आसान नहीं होगा। अगर बजट मार्च तक पास नहीं होता है तो चुनाव कराने पड़ेंगे।
इजरायली कैबिनेट का रक्षा बजट पर यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इजरायल की सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टियों और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी पार्टियों में गाजा युद्धविराम पर मतभेद चल रहे हैं। ये पार्टियां चाहती हैं कि यहूदी धार्मिक छात्रों को सेना की अनिवार्य सेवा से छूट मिले। इस पर फिलहाल सरकार सहमत होती नजर नहीं आ रही है। इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि इजरायल डिफेंस फोर्स के बजट में बढ़ोतरी की वजह स्पष्ट है। उन्होंने कहा, ‘हम आईडीएफ को मजबूत करने और सैनिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं। हम रिजर्व सैनिकों पर बोझ कम करेंगे ताकि हर मोर्चे पर इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।’
वित्त मंत्री ने क्या कहा
इजरायल के लिए दो साल तक चला गाजा युद्ध काफी महंगा साबित हुआ है। बीते साल 2024 में फिलिस्तीनी गुट हमास और लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के साथ सैन्य संघर्षों पर इजरायल ने 31 अरब डॉलर खर्च किए थे। फिलहाल इजरायल का दोनों के साथ युद्धविराम समझौता हो चुका है। इजरायली वित्त मंत्री बेजल स्मोट्रिच की ओर से कहा गया कि 2026 के लिए रक्षा बजट 2023 की तुलना में 47 अरब शेकेल ज़्यादा है। गाजा में युद्ध शुरू होने से ठीक पहले 2023 में रक्षा बजट कम था। हम इस साल सेना को मजबूत करने के लिए भारी बजट आवंटित कर रहे हैं। स्मोट्रिच ने कहा कि यह बजट इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। रक्षा पर ज्यादा खर्च के पीछे मकसद अपनी सेना को आधुनिक बनाने और सीमाओं को सुरक्षित रखने पर जोर है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation