• Latest
  • Trending
Investment of Rs 8282 crore in electronics manufacturing sector

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में आया 8282 करोड़ का निवेश

August 2, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में आया 8282 करोड़ का निवेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 2, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Investment of Rs 8282 crore in electronics manufacturing sector
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में विनिर्माण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ीं 32 कंपनियों ने जून, 2024 अंत तक कुल 8,282 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना के तहत स्वीकृत इन कंपनियों में से सात ग्रीनफील्ड और 25 ब्राउनफील्ड इकाइयां हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया, 8,282 करोड़ रुपये के निवेश में ग्रीनफील्ड कंपनियों (पैरेंट कंपनी की ओर से दूसरे देश में खोली गई अनुषंगी इकाई) की हिस्सेदारी 3,136 करोड़ रुपये रही। ब्राउनफील्ड कंपनियों (पहले से मौजूद सुविधाओं या अन्य संसाधनों पर निर्माण करने या उन्हें पट्टे पर लेने वाली इकाई) ने पीएलआई योजना के तहत 5,146 करोड़ का निवेश योगदान किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

1 अप्रैल, 2020 को पीएलआई योजना शुरू हुई
मंत्री ने बताया, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए मजबूत बनाने को एक अप्रैल, 2020 को पीएलआई योजना शुरू गई थी। अब तक 32 कंपनियों को 11,324 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धता के साथ मंजूरी दी गई है।

उत्पादन-निवेश मानदंडों में बदलाव नहीं
सरकार ने पीएलआई योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी कंपनियों के चयन के बाद उत्पादन या निवेश मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, कोविड-19 महामारी से प्रभावित कंपनियों को राहत देने के लिए पीएलआई योजना की अवधि को एक साल के लिए बढ़ाकर 2025-26 कर दिया गया है। पहले यह अवधि 2024-25 थी। कंपनियां उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 2025-26 तक कोई भी 5 साल की अवधि चुन सकती हैं।

आईटी हार्डवेयर की 27 कंपनियों को मंजूरी
राज्य मंत्री ने बताया कि आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई 2.0 योजना के तहत 27 कंपनियों को स्वीकृति दी गई है। इन्होंने 30 जून, 2024 तक कुल 464.66 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इनमें 6 ग्रीनफील्ड और 21 ब्राउनफील्ड कंपनियां हैं, जिन्होंने क्रमशः 78.57 करोड़ व 386.09 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मार्च, 2021 में अधिसूचित पीएलआई योजना के तहत 14 आईटी हार्डवेयर कंपनियों को 2,517 करोड़ के निवेश और 1,60,751 करोड़ की उत्पादन प्रतिबद्धता के साथ स्वीकृति दी गई है। मई, 2023 में अधिसूचित पीएलआई 2.0 के तहत 27 कंपनियों को 2,955 करोड़ रुपये के निवेश और 3,51,647 करोड़ रुपये की उत्पादन प्रतिबद्धता के साथ मंजूरी दी गई है।

पीएलआई योजना के लिए इतना आवंटन
सरकार ने 2024-25 के बजट में विभिन्न क्षेत्र में पीएलआई योजना के लिए 12,493.02 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation