• Latest
  • Trending

‘इंद्रजाल रेंजर’: दुश्मनों के ड्रोन्स का काल है ये एंटी-ड्रोन पेट्रोल व्हीकल

December 6, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘इंद्रजाल रेंजर’: दुश्मनों के ड्रोन्स का काल है ये एंटी-ड्रोन पेट्रोल व्हीकल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

‘इंद्रजाल रेंजर’: दुश्मनों के ड्रोन्स का काल है ये एंटी-ड्रोन पेट्रोल व्हीकलनई दिल्ली। हैदराबाद स्थित एरियल डिफेंस सिस्टम कंपनी इंद्रजाल ने भारतीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा हथियार लॉन्च किया है— एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित एंटी-ड्रोन पेट्रोल व्हीकल (एडीपीवी), जिसका नाम है ‘इंद्रजाल रेंजर’। यह अत्याधुनिक वाहन शहरी क्षेत्रों और संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों, दोनों जगह अनाधिकृत और खतरनाक ड्रोनों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक की ड्रोन आधारित तस्करी तेजी से बढ़ रही है। ‘इंद्रजाल रेंजर’ को देश का पहला तैनाती के लिए तैयार मोबाइल एंटी-ड्रोन गश्ती वाहन बताया जा रहा है, जिसका लक्ष्य विशेष रूप से सीमा पार से आने वाले हवाई खतरों का मुकाबला करना है।
‘इंद्रजाल रेंजर’ में क्या खास है?
‘इंद्रजाल रेंजर’ को एक ऑल-टेरेन 4×4 वाहन पर लगाया गया है और यह ग्रेने रोबोटिक्स द्वारा विकसित किया गया है। यह पूरी तरह से मोबाइल है और दुष्ट ड्रोन से निपटने के लिए कई अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। इनमें ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएस) स्पूफिंग शामिल है, जो ड्रोन के नेविगेशन संकेतों को बाधित कर सकता है। इसके अलावा, इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी जैमिंग टूल है, जो कम्युनिकेशन लिंक को काट देता है, और एक स्पि्रंग-लोडेड किल स्विच भी है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वाहन स्काईओएस नामक एआई-संचालित कमांड सिस्टम से लैस है, जो इसे आटोनोमसली काम करने में सक्षम बनाता है। कंपनी का दावा है कि ड्रोन का पता लगाने से लेकर उसे निष्कि्रय करने की पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकेंड में हो सकती है।
स्काईओएस कैसे काम करता है?
स्काईओएस को ‘इंद्रजाल रेंजर’ का मिशन ब्रेन कहा जाता है. जैसे ही वाहन उच्च-खतरे वाले क्षेत्रों में प्रवेश करता है। स्काईओएस कमांड सेंटर वाहन पर तैनात काउंटर-यूएएस (सी-यूएएस) सेंसर डेटा को एक निर्णायक एआई-संचालित नियंत्रण कोर में मिला देता है। यह लगातार हवाई खतरों का पता लगाता है, उन्हें वर्गीकृत करता है, प्राथमिकता देता है और उनसे निपटने का फैसला करता है। यह सिस्टम एक साइबर टेकओवर यूनिट के साथ भी आता है, जिसके जरिए एक दुष्ट ड्रोन पर नियंत्रण पाया जा सकता है और उसे दूर से हेरफेर (मैनीपुलेट) किया जा सकता है। यह तकनीक ‘रेंजर’ को न केवल एक निष्कि्रय सुरक्षा प्रणाली बल्कि एक सक्रिय और निर्णायक युद्धक इकाई बनाती है।
क्षमता और रेंज कितनी
इंद्रजाल रेंजर में अलग-अलग प्रकार से ड्रोन को निष्कि्रय करने की प्रभावी रेंज है
यह 10 किलोमीटर तक की दूरी से ड्रोन का पता लगा सकता है।
इसकी ‘सॉफ्ट कैप्चर ज़ोन’ रेंज 5 किलोमीटर तक है।
इसकी ‘सॉफ्ट किल’ रेंज (जैसे जैमिंग या स्पूफिंग) 3 किलोमीटर तक है।
इसकी ‘हार्ड किल’ रेंज (भौतिक रूप से नष्ट करना) 2 किलोमीटर तक है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation