• Latest
  • Trending

16 वंदेभारत को उठाकर हवा से बात कर सकता है भारत का ‘सुपरमैन’ रेल इंजन

February 7, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

16 वंदेभारत को उठाकर हवा से बात कर सकता है भारत का ‘सुपरमैन’ रेल इंजन

पावर में अमेरिका-जापान से भी ऊपर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 7, 2026
in the blitz
0

आस्था भट्टाचार्य
नई दिल्ली। विश्व की सबसे बेहतर सुविधाओं वाली ट्रेनों में शामिल वंदेभारत स्लीपर के अलावा भारत में एक दैत्याकारी रेल इंजन भी है, जो अमेरिका, जापान जैसे विकसित देशों में नहीं है। खास बात यह है कि इंजन इतना पॉवरफुल है कि एक साथ 16 वंदेभारत स्लीपर ट्रेनों को उठाकर ‘हवा’ की रफ्तार 120 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चल सकता है। भारतीय रेलवे लगातार इस इंजन का प्रोडक्शन बढ़ाता जा रहा है। भारतीय रेलवे ने इस तरह के एक नहीं, 550 से अधिक इंजन तैयार किए हैं।
भारत में 12,000 हॉर्स पावर की क्षमता वाले रेल इंजन का प्रोडक्शन तेजी से हो रहा है। यही नहीं, पूरी दुनिया में पहली बार ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर केवल भारत ने ही वैग12 बी नामक इस शक्तिशाली रेल इंजन को दौड़ाया है। इस दैत्याकारी रेल इंजन का उत्पादन मेक इन इंडिया के तहत मधेपुरा इलेक्टि्रक लोकोमोटिव फैक्ट्री में भारतीय रेलवे और फ्रांस की अल्सटॉम मिलकर कर रही है। अब तक अब तक 550 इंजन बन चुके हैं। रेलवे ने ऐसे 800 इंजन बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जापान में कितना पॉवर फुल इंजन है
जापान का सबसे शक्तिशाली रेल इंजन जेआर फ्रेट क्लास ईएफ 200 है। इसकी क्षमता 8000 एचपी है। यह इलेक्टि्रक फ्रेट लोकोमोटिव है, जो व्हील अरेंजमेंट के साथ हिताची द्वारा बनाया गया। यह नैरो गेज का सबसे पावरफुल सिंगल-फ्रेम लोकोमोटिव था, लेकिन 2007 में रिटायर्ड हो गया। मौजूदा समय जापान के मॉडर्न लोकोमोटिव्स जैसे ईएच 200 की है, जिसकी क्षमता 6,000 एचपी की है। इस तरह अमेरिका और और जापान के पुराने पावरफुल इंजन ऐतिहासिक हो चुके हैं और अब इस्तेमाल नहीं होते। इस तरह मौजूदा समय की बात करें, तो भारत का इंजन दोनों देशों के मौजूदा लोकोमोटिव्स से दोगुना-तिगुना पावरफुल है।
और क्या हैं फायदें
मास्टर लोको में किसी तरह की खराबी आने की परिस्थिति में स्लेव लोको के पावर से कार्य किया जा सकता है। लोड कम होने की दशा में दो में से एक इंजन को बंद करके भी काम चलाया जा सकता है। इसकी लंबाई 35 मीटर हैं। और इसमें 1000 लीटर हाई कंप्रेशर कैपेसिटी के दो एमआर टैंक लगाए गए हैं।

भारत के इंजन की खासियत
ये रेल इंजन ‘स्टेट ऑफ दि आर्ट’ आईजीबीटी आधारित, 3 फेज ड्राइव, नौ हजार किलोवाट के हैं। इनमें जीपीएस भी दिया गया है, जिसकी सहायता से इन्हें कहीं भी ट्रैक किया जा सकता है। यह इंजन 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। इससे भारत में मालगाड़ियों की औसत गति और भार ले जाने की क्षमता बेहतर हो रही है। मधेपुरा में बनने वाले इंजन ट्विन बो-बो डिजाइन वाले हैं. ऊंचाई पर माल लेकर जाने की इसकी क्षमता गजब की है।

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation