• Latest
  • Trending
India's G-4 model for reforming the Security Council

सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत का जी-4 मॉडल

March 15, 2024
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत का जी-4 मॉडल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
India's G-4 model for reforming the Security Council
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। सुरक्षा परिषद में सुधार की कवायद के तहत संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत की ओर से ‘जी4 मॉडल’ प्रस्तुत किया है। इसमें महासभा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नए स्थायी सदस्यों को शामिल किया गया है और वीटो मुद्दे पर लचीलापन प्रदर्शित किया गया है। सुरक्षा परिषद सुधार (आईजीएन) पर वार्ता में भाग लेते हुए रुचिरा कंबोज ने कहा कि अगले साल संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ लंबे समय से लंबित विषय पर ठोस प्रगति हासिल करने के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

– स्थायी सीट का दावेदार है भारत
– सुरक्षा परिषद की सदस्य संख्या 25-26 की जाए

कंबोज ने जी-4 मॉडल के बारे में कहा, संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जी4 मॉडल का प्रस्ताव है कि छह स्थायी और चार या पांच गैर-स्थायी सदस्यों को जोड़कर सुरक्षा परिषद की सदस्यता मौजूदा 15 से बढ़कर 25-26 की जाए। सुरक्षा परिषद में दो अफ्रीकी देशों और दो एशियाई, एक लातिन अमेरिकी और एक कैरेबियाई और पश्चिमी यूरोपीय देश को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। कंबोज ने कहा कि जी4 मॉडल यह नहीं बताता कि कौन से देश नए स्थायी सदस्य होंगे। यह निर्णय लोकतांत्रिक और समावेशी तरीके से चुनाव के जरिये महासभा करेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

यूक्रेन में ही बनेंगी फ्रांस की क्रूज मिसाइल व ग्लाइड बम

वीटो पर रखा प्रस्ताव
कंबोज ने वीटो की स्थिति पर कहा कि नए प्रस्तावित मॉडल में हालांकि नए स्थायी सदस्यों की जिम्मेदारियां वर्तमान स्थायी सदस्यों के समान ही होंगी लेकिन वे तब तक वीटो का प्रयोग नहीं करेंगे जब तक कि समीक्षा के दौरान मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि निकोलस दे रिविएर ने जी4 मॉडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फ्रांस सुरक्षा परिषद के व्यापक सुधार के लिए पेश किए गए मॉडल की भावना का पूरी तरह से समर्थन करता है। यह इस सभा के बहुमत की उम्मीदों के अनुरूप है।

भारत सुरक्षा परिषद में लंबित सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रयासों में सबसे आगे रहा है। भारत ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि वह स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र के उच्च पटल पर जगह पाने का सही हकदार है।

बता दें कि वर्तमान में यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्य- चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका हैं। केवल स्थायी सदस्य के पास ही किसी प्रस्ताव पर वीटो करने की शक्ति होती है। ऐसे में भारत स्थायी सीट चाहता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation