• Latest
  • Trending

बेंगलुरु में दिखी भारत की एयरोस्पेस ताकत

December 13, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेंगलुरु में दिखी भारत की एयरोस्पेस ताकत

- सीएसआईआर-एनएएल व निजी कंपनी ने मिलकर बनाया देश का नया ट्रेनर एयरक्राफ्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत की एयरोस्पेस ताकत तेजी से बढ़ रही है। इसकी एक झलक बेंगलुरु में दिखी जहां सीएसआईआर नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेट्रीज (एनएएल) ने हंसा-3 न्यू जेनरेशन के पहले सीरीज प्रोडक्शन वेरिएंट को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद थे जिन्होंने इसे भारत की आत्मनिर्भर उड़ान का नया मील का पत्थर बताया।
पूरी तरह भारत में बना है
हंसा-एनजी को मुंबई की प्राइवेट कंपनी पायनियर क्लीन एएमपीएस प्राइवेट लिमिटेड ने पूरी तरह भारत में बनाया है। खास बात ये है कि कंपनी ने एनएएल से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर मिलने के सिर्फ छह महीने में पहला प्रोडक्शन एयरक्राफ्ट तैयार कर दिया। भारतीय एविएशन में इतनी तेज गति से किसी विमान का औद्योगिक उत्पादन शुरू होना दुर्लभ माना जाता है।
प्राइवेट सेक्टर की साझेदारी
डॉ सिंह ने कहा कि ये मॉडल पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की साझेदारी की एक मिसाल है। हंसा-एनजी अभी देश का ऐसा एकमात्र बेसिक ट्रेनर है जिसे डीजीसीए से डिजाइन ओर्गेनाइजेशन एप्रूवल और प्रोडक्शन ओर्गेनाइजेशन एप्रूवल, दोनों मिले हुए हैं। ये दो-सीटर, पूरी तरह कॉम्पोज़िट स्ट्रक्चर वाला ट्रेनर 120 एचपी रोटेक्स 912 आईएससी इंजन से चलता है। ग्लास कॉकपिट के साथ आता है। ऑपरेटिंग कॉस्ट भी सिर्फ लगभग 2500 रुपये प्रति घंटा है जिससे उड़ान क्लबों और ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशंस के लिए ये काफी किफायती विकल्प बन जाता है।
एयरक्राफ्ट को 2024 में सर्टिफाई किया था
एनएएल ने इस एयरक्राफ्ट को 2024 में सर्टिफाई किया था। तब से यह 500 घंटे से ज्यादा बिना किसी हादसे के उड़ान पूरी कर चुका है। इसके बाद पायनियर क्लीन एएमपीएस ने भारी निवेश कर मुंबई में एक नई असेंबली लाइन लगाई 150 से ज्यादा टेक्नीशियन ट्रेन किए और पहला एयरफ्रेम रिकॉर्ड समय में तैयार कर दिया। कंपनी अब पांच और एयरक्राफ्ट पर काम शुरू कर चुकी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के फ्लाइंग स्कूलों से 30 यूनिट्स के पक्के ऑर्डर मिल चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बताया कि 2027 तक 50 हंसा-एनजी एयरक्राफ्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के देशों के लिए एक एक्सपोर्ट वर्जन पर भी काम चल रहा है। नौसेना के लिए एक स्पेशल वेरिएंट भी डिजाइन किया जा रहा है। जिसमें मरीन वातावरण के लिए जरूरी बदलाव होंगे। हंसा-एनजी का प्रोडक्शन भारतीय एविएशन सेक्टर में न सिर्फ निजी उद्योग की बढ़ती भूमिका को दिखाता है बल्कि ये भी साफ करता है कि आत्मनिर्भर भारत अब हवा में भी तेजी से उड़ान भरने लगा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation