• Latest
  • Trending

भारतीय विमेंस टीम लगातार दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन

November 30, 2025
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय विमेंस टीम लगातार दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन

फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराया, टूर्नामेंट में सभी मैच जीते भारत ने

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

ढाका। भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरा कबड्डी वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छत्तीसगढ़ की रेडर संजू देवी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
ढाका में खेले गए फाइनल में टीम शुरुआत से ही पूरी तरह हावी नजर आई। भारत ने पहली बार 2012 में ईरान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। खास बात यह है कि टीम ने वर्ल्ड कप के दोनों सीजन 2012 और 2025 में अपने सभी 12 मैच जीते हैं।
संजू देवी ने पहले ही रेड में बढ़त दिलाई
ढाका के शहीद सुहारावर्दी इंडोर स्टेडियम में हुए मुकाबले में टॉस चीनी ताइपे ने जीता और भारत को पहली रेड का मौका मिला। संजू देवी ने शुरुआत की रेड में ही टीम को बढ़त दिला दी। ताइपे ने बोनस लेकर जवाब दिया, लेकिन पूनम और सोनाली के टैकल्स ने भारत की पकड़ और मजबूत कर दी। संजू ने शुरुआती मिनटों में ही तीन अंकों की एक और दमदार रेड की। ताइपे की येन चियाओ-वेन ने दो अंक लेकर स्कोर 7-7 कर दिया। इसके बाद सुपर टैकल से ताइपे 9-7 से आगे भी हुई।
12वें मिनट में संजू ने 4 पॉइंट्स की रेड की 12वें मिनट में संजू ने चार खिलाड़ियों को आउट कर मैच की तस्वीर बदल दी और भारत 13-12 से आगे हो गया। ताइपे की ह्वांग सु-चिन ने फर्क कम रखने की कोशिश की, लेकिन संजू की दो अंकों की रेड और फिर ऑल आउट ने भारत को 17-14 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक भारत 20-16 से आगे था।
दूसरे हाफ में डिफेंस ने शानदार काम किया दूसरे हाफ की शुरुआत ताइपे ने बोनस पॉइंट से की, लेकिन पुष्पा की तीन अंकों की रेड ने भारत की बढ़त फिर बढ़ा दी। ताइपे ने रेड और टैकल से वापसी का प्रयास किया और स्कोर 25-22 तक लाया, लेकिन भारत की संतुलित रेडिंग और मजबूत डिफेंस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। अंत के चार मिनट में ताइपे ने सुपर टैकल कर अंतर 30-26 तक जरूर कम किया, लेकिन भारत ने फिर मैच पर पकड़ मजबूत करते हुए एक और ऑलआउट किया। तय समय के बाद भारत 35-28 से विजेता रहा।
चीनी ताइपे पर लगातार दूसरी जीत
चीनी ताइपे के खिलाफ यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। 2023 एशियन गेम्स फाइनल में टीम ने 26-25 से जीत दर्ज की थी। उसी टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में दोनों टीमें 34-34 से बराबर भी रही थीं।
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक अपने सभी मुकाबले दमदार तरीके से जीते। 18 नवंबर को भारत ने थाईलैंड को 65-20 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। इसके बाद 19 नवंबर को बांग्लादेश को 43-18 से, 20 नवंबर को जर्मनी को 63-22 से और 21 नवंबर को युगांडा को 51-16 से मात दी।
सेमीफाइनल में भारत ने ईरान को 33-21 से हराया और फाइनल में चीनी ताइपे पर 35-28 की जीत के साथ लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation