• Latest
  • Trending

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

May 23, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

दो किलोमीटर पहले ही बीप के जरिए कर्मी को अलर्ट करेगी डिवाइस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय रेल की पटरियों की सेहत जांचने वाले पहरेदारों (ट्रैकमैन) के लिए अब ड्यूटी जानलेवा नहीं होगी। सरकार ने पटरियों के रखरखाव के दौरान होने वाले हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए मैन्युअल पेट्रोलिंग की जगह आधुनिक डिजिटल और सेंसर-आधारित सिस्टम की अपनाने का निर्णय लिया है।

इसका मुख्य उद्देश्य पटरियों की जांच को सटीक बनाना और ट्रैकमैनों की मृत्यु दर को शून्य पर लाना है। वर्तमान में हर साल 200 से 300
ट्रैकमैनों की ट्रेन से कटकर मौत होती हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में ट्रेन की चपेट में आकर लगभग 1000 ट्रैकमैनों की मृत्यु हुई है। अक्सर मोड़ पर ट्रेन का अचानक आना, कोहरा या मशीनी शोर के कारण हॉर्न न सुनाई देना इन हादसों की मुख्य वजह है, लेकिन नई तकनीक इन ट्रैकमैनों की जान बचाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ऐसे करेगा काम

खतरे को कम करने के लिए रेलवे रक्षक नामक वायरलेस कार्मिक चेतावनी प्रणाली को अनिवार्य बना रहा है। यह एक छोटा वायरलेस डिवाइस है जो ट्रैकमैन के पास रहेगा। जैसे ही कोई ट्रेन उस सेक्शन में प्रवेश करेगी, यह डिवाइस दो किलोमीटर पहले ही बीप और वाइब्रेशन के जरिए कर्मचारी को अलर्ट कर देगा, जिससे उन्हें सुरक्षित दूरी बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

सेंसर ट्रॉली से सहूलियत

नई तकनीक न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि अधिक कुशल भी है। एक ट्रैकमैन भारी औजारों के साथ दिनभर में 8-10 किलोमीटर पैदल चल पाता है, वहीं अत्याधुनिक सेंसर ट्रॉलियां दिनभर में 40-50 किलोमीटर ट्रैक की जांच कर सकेंगी। इसके अलावा अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन (यूएसएफडी) और ड्रोन्स के जरिए पटरियों की सूक्ष्म दरारों को 99 प्रतिशत सटीकता के साथ पहचाना जा सकेगा।

वर्तमान में रेलवे में लगभग 2.2 लाख से अधिक ट्रैकमैन हैं, जोकि एक लाख 33 हजार किलोमीटर पटरियों की निगरानी करते हैं।

सुरक्षा कवच

सटीक डेटा डिजिटल मॉनिटरिंग का डेटा कंट्रोल रूम व पीएम-गतिशक्ति पोर्टल से जुड़ेगा, जिससे मानवीय लापरवाही की गुंजाइश खत्म होगी।

रियल-टाइम निगरानी

और घाट सेक्शनों का निरीक्षण भी संभव होगा, जहां पहुंचना जानलेवा होता है।

आधुनिक मेंटेनेंस

भारी औजारों की जगह अब लाइटवेट मशीनों और मशीनीकृत मेंटेनेंस को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ट्रैक की उम्र और मजबूती बढ़ेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation