• Latest
  • Trending
kamal-meghrajni

‘व्हाइट हाउस’ के 15 फेलो में भारतवंशी कमल मेंघराजानी भी

October 6, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘व्हाइट हाउस’ के 15 फेलो में भारतवंशी कमल मेंघराजानी भी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in नया-भारत
0
kamal-meghrajni
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी कैंसर चिकित्सक कमल मेंघराजानी समेत 15 लोगों को ‘व्हाइट हाउस फेलो’ की 2023-2024 श्रेणी के लिए चुना गया है। मेंघराजानी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय में तैनात किया गया है। वह ल्यूकेमिया के मरीजों का इलाज करती हैं। मेंघराजानी अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के वरिष्ठ कर्मचारियों, कैबिनेट सचिवों और अन्य शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काम करते हुए एक साल बिताएंगी।

‘व्हाइट हाउस’ ने एक बयान में कहा कि न्यूयॉर्क में रहने वालीं मेंघराजानी ‘व्हाइट हाउस फेलो’ की 2023–2024 श्रेणी के लिए चुने गए 15 उल्लेखनीय रूप से प्रतिभाशाली, समर्पित और निपुण लोगों में से एकमात्र भारतीय अमेरिकी हैं। हाल में ‘व्हाइट हाउस’ की घोषणा के बाद मेंघराजानी ने सोशल मीडि़या ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस फेलो के रूप में मेरी नियुक्ति की घोषणा की। अब तक चुने गए पहले कैंसर विशेषज्ञ के रूप में मैं कैंसर उपचार और स्वास्थ्य परिणाम टीम के साथ इस नयी भूमिका में हमारे रोगियों के लिए नेतृत्व, सेवा और नवाचार करने को लेकर उत्साहित हूं। मेंघराजानी ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक पोस्ट में कहा कि वह राष्ट्रपति कार्यालय के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय में कैंसर उपचार और स्वास्थ्य परिणाम टीम के साथ काम करेंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

बयान में कहा गया कि ‘मेमोरियल स्लोअन केटरिंग कैंसर सेंटर’ में संकाय सदस्य के रूप में मेंघराजानी ने शीघ्र निदान और रोकथाम पर केंद्रित कैंसर अनुसंधान किया और निकारागुआ, बोलीविया तथा युगांडा सहित वैश्विक संदर्भों में संवेदनशील आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के प्रयासों का नेतृत्व किया।

बयान के अनुसार उद्यमी के रूप में मेंघराजानी ने कैंसर के इलाज में जरूरतों को पूरा करने और तेजी से कैंसर निदान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल को लेकर एक स्टार्टअप की सह–स्थापना की है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने गैर–लाभकारी संस्था ‘नौरिश इंटरनेशनल’ को विकसित करने में मदद की जो छात्रों को अंतरराष्ट्रीय विकास कार्यों में सामाजिक उद्यमियों के रूप में शामिल करती है। ‘व्हाइट हाउस फेलो प्रोग्राम’ असाधारण युवा नेताओं को संघीय सरकार के उच्चतम स्तरों पर काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है। इसकी शुरुआत 1964 में की गई थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation