• Latest
  • Trending
नेपाल के बिना हमारे धाम और राम भी अधूरे हैं : पीएम मोदी

नेपाल के बिना हमारे धाम और राम भी अधूरे हैं : पीएम मोदी

November 28, 2026
कोरिया की दो कंपनियां तमिलनाडु में 1370 करोड़ का करेंगी निवेश

कोरिया की दो कंपनियां तमिलनाडु में 1370 करोड़ का करेंगी निवेश

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

देश के रूफटॉप सोलर अभियान में आंध्र प्रदेश अग्रणी

November 28, 2026
डब्ल्यूईजी ने आंध्र प्रदेश के बजाय तमिलनाडु को चुना

डब्ल्यूईजी ने आंध्र प्रदेश के बजाय तमिलनाडु को चुना

November 28, 2026
धूम्रपान नुकसान

हर पैकेट पर चेतावनी, तंबाकू छोड़ने वाले का हाथ कौन थामेगा?

November 28, 2026
स्वदेशी रक्षा प्रणाली

दुश्मन की पनडुब्बियों का काल बनेगा ‘अशंक’

November 28, 2026
दुश्मन के टैंकों को तबाह करेगी 'बघीरा'

दुश्मन के टैंकों को तबाह करेगी ‘बघीरा’

November 28, 2026
ब्रह्मोस, आकाश व 'नेत्र' की दुनिया में बढ़ रही मांग

ब्रह्मोस मिसाइल में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की दिलचस्पी बढ़ी

November 28, 2026
‘मेक इन इंडिया’ में दूसरा डाइविंग पोत तैयार

‘मेक इन इंडिया’ में दूसरा डाइविंग पोत तैयार

November 28, 2026
राष्ट्र निर्माण

कक्षा से राष्ट्र-निर्माण तक: सीखें, नेतृत्व करें

November 28, 2026
सुप्रीम कोर्ट

त्रिभाषा नियम पर सुप्रीम कोर्ट बोला बच्चे खुद चुन सकेंगे पसंदीदा भाषा

November 28, 2026
बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों की उम्रकैद निलंबित

बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों की उम्रकैद निलंबित

November 28, 2026
jail

आरोपी के बरी होने के बावजूद पीड़ित परिवारों को मिले मुआवजा

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नेपाल के बिना हमारे धाम और राम भी अधूरे हैं : पीएम मोदी

रेल से जुड़े दोनों देश, भारत ने ₹15 हजार करोड़ की मदद दी | बालेन बोले- भारत से रिश्ते हिमालय की तरह मजबूत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in the blitz
0
नेपाल के बिना हमारे धाम और राम भी अधूरे हैं : पीएम मोदी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या-जनकपुर ट्रेन (सरयू-कमला एक्सप्रेस) को रवाना किया। इसके साथ ही भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क शुरू हो गया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और राम भी अधूरे हैं। पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हैदराबाद हाउस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

YOU MAY ALSO LIKE

हर पैकेट पर चेतावनी, तंबाकू छोड़ने वाले का हाथ कौन थामेगा?

कक्षा से राष्ट्र-निर्माण तक: सीखें, नेतृत्व करें

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए 15 हजार करोड़ भारतीय रुपए की मदद का एलान किया। बालेन शाह के भारत के पहले द्विपक्षीय दौरे को दोनों देशों की गहरी दोस्ती का प्रतीक बताते हुए मोदी ने साझा इतिहास, संस्कृति और आस्था का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि भगवान राम और माता सीता भारत-नेपाल की साझा सभ्यता के प्रतीक हैं। 2018 में जनकपुर यात्रा को याद करते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्ते हिमालय की तरह मजबूत और समुद्र की तरह विशाल हैं। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

भारत-नेपाल के बीच 200 किमी का चक्कर खत्म
भारत और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अब करीब 200 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्क र नहीं लगाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी और बालेन शाह ने दिल्ली से बटन दबाकर काली नदी पर बने छारछुम अंतरराष्ट्रीय मैत्री मोटर पुल का वर्चुअल उद्घाटन किया।

यह पुल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला को नेपाल के दार्चुला से जोड़ेगा। इससे दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों के लोगों की आवाजाही आसान होगी। अब तक लोगों को एक-दूसरे के यहां जाने के लिए करीब 200 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता था।

पीएम मोदी ने कहा कि पुल शुरू होने से भारत और नेपाल के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन के दौरान छारछुम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर इस मौके का जश्न मनाया।

8 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को गुजरात के कांडला और ओडिशा के पारादीप बंदरगाहों तक पहुंच देगा। इससे नेपाल का दूसरे देशों के साथ व्यापार आसान होगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ बेहतर व्यापार और निवेश से नेपाल की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी।

पर्यटन, व्यापार को बढ़ावा मिलने की संभावना
इस रेल सेवा से रामायण सर्किट के तहत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation