• Latest
  • Trending
स्वदेशी रक्षा प्रणाली

दुश्मन की पनडुब्बियों का काल बनेगा ‘अशंक’

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

November 28, 2026
असम के कार्बी आंगलोंग में 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

असम के कार्बी आंगलोंग में 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

November 28, 2026
बंगाल का विकास और कानून व्यवस्था जल कल्याण का आधार बनेंगे

बंगाल का विकास और कानून व्यवस्था जल कल्याण का आधार बनेंगे

November 28, 2026
बंगाल में अब ट्रैफिक संभालेंगे किन्नर

बंगाल में अब ट्रैफिक संभालेंगे किन्नर

November 28, 2026
2035 तक 10 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य: अडाणी

पीरपैंती प्लांट के लिए पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क विकसित करने को अडाणी एनर्जी का चयन

November 28, 2026
30,000 करोड़ के जहाज निर्माण क्लस्टर को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

30,000 करोड़ के जहाज निर्माण क्लस्टर को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

November 28, 2026
कोरिया की दो कंपनियां तमिलनाडु में 1370 करोड़ का करेंगी निवेश

कोरिया की दो कंपनियां तमिलनाडु में 1370 करोड़ का करेंगी निवेश

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

देश के रूफटॉप सोलर अभियान में आंध्र प्रदेश अग्रणी

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुश्मन की पनडुब्बियों का काल बनेगा ‘अशंक’

जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को सौंपा युद्धपोत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in डिफेंस
0
स्वदेशी रक्षा प्रणाली

आस्था भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूती देने की दिशा में कोलकाता स्थित रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

कंपनी ने नौसेना को एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) श्रेणी का युद्धपोत ‘अशंक’ सौंप दिया।
यह युद्धपोत समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें निष्कि्रय करने की क्षमता से लैस है। इसके नौसेना के बेड़े में शामिल होने से विशेष रूप से तटीय समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होगी।

‘अशंक’ नाम का अर्थ निर्भीक और निडर होता है। यह युद्धपोत विशेष रूप से उथले समुद्री क्षेत्रों में पनडुब्बियों का पता लगाने और उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है।

इसकी क्षमता तटीय इलाकों में समुद्र के रास्ते संभावित दुश्मनी गतिविधियों पर नजर रखने में महत्वपूर्ण होगी। एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी श्रेणी के युद्धपोतों को भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

12 युद्धपोतों के निर्माण में जुटी जीआरएसई
जीआरएसई फिलहाल 12 युद्धपोतों के निर्माण में जुटी है। इनमें एक प्रोजेक्ट 17ए एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट, दो एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी, चार नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल और पांच नेक्स्ट जेनरेशन कार्वेट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी 36 अन्य जलयानों के निर्माण का काम भी कर रही है।
इनमें से 13 जलयान निर्यात के लिए तैयार किए जा रहे हैं। एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी परियोजना में लगभग 88 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इन युद्धपोतों में जीआरएसई के अपने कारखाने में निर्मित 30 मिलीमीटर की नौसैनिक सतह तोप भी लगाई गई है। यह परियोजना रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के केंद्र सरकार के प्रयासों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।


माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ज्वाला एमके-1 का टेस्ट सफल

माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ज्वाला एमके-1 का टेस्ट सफल

नई दिल्ली। भारत ने दुश्मन के ड्रोन हमलों को रोकने के लिए नया स्वदेशी हथियार तैयार किया है। राजस्थान के पोखरण में एमके-1 माइक्रो मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया है। इसे डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने बनाया है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला ऑटोनॉमस एंटी-ड्रोन सिस्टम है। इसकी मदद से 5 किलोमीटर तक की दूरी पर उड़ रहे दुश्मन के ड्रोन को निशाना बनाया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

दुश्मन के टैंकों को तबाह करेगी ‘बघीरा’

ब्रह्मोस मिसाइल में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की दिलचस्पी बढ़ी

आजकल युद्ध में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कम कीमत वाले ड्रोन से भी बड़े हमले किए जा सकते हैं। इन्हें रोकने के लिए सेना को कई बार महंगी मिसाइलों और एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे रक्षा पर खर्च बढ़ता है। ऐसे में भारत के लिए कम कीमत वाले और अपने देश में बने एंटी-ड्रोन सिस्टम तैयार करना जरूरी हो गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation