ब्लिट्ज ब्यूरो
विशाखापत्तनम। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत ने ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसमें आंध्र प्रदेश ने रूफटॉप सोलर सिस्टम और सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि पंप सेटों के जरिए अहम भूमिका निभाई है।
31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2026 में ‘सतत भविष्य को सुरक्षित करना: ऊर्जा लचीलापन, स्वच्छ तकनीकें और वैश्विक साझेदारी’ विषय पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बिजली की पीक डिमांड 2012 के 123 GW से बढ़कर 270 GW हो गई है। 2012 में हुए ग्रिड कोलैप्स (ग्रिड फेल होने) को याद करते हुए, जिसकी वजह से उत्तर भारत लगभग 72 घंटों तक अंधेरे में डूबा रहा था।














