• Latest
  • Trending
पानी पर उतरने वाला विमान लेगी भारतीय नौसेना

पानी पर उतरने वाला विमान लेगी भारतीय नौसेना

July 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पानी पर उतरने वाला विमान लेगी भारतीय नौसेना

चार फिक्स्ड-विंग एम्फीबियस एयरक्राफ्ट लीज पर लेने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
पानी पर उतरने वाला विमान लेगी भारतीय नौसेना

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की टोही, निगरानी और खोज-बचाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने चार साल की वेट लीज पर चार फिक्स्ड-विंग एम्फीबियस एयरक्राफ्ट लेने के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (आरएफआई) जारी किया है।
क्या होती है वेट लीज?
वेट लीज एक खास तरह का समझौता होता है। इसके तहत लीज पर विमान देने वाला न केवल एयरक्राफ्ट देने के लिए, बल्कि पूरे क्रू (फ्लाइट डेक और केबिन), रखरखाव और बीमा की सप्लाई के लिए भी जिम्मेदार होता है। भारतीय नौसेना इस तरह ट्रेनिंग का इंतज़ार किए बिना तुरंत ऑपरेशनल क्षमता कर लेगी।
क्या होते हैं एम्फीबियस एयरक्राफ्ट
एम्फीबियस एयरक्राफ्ट एक ऐसा एयरक्राफ्ट होता है जो जमीन और पानी दोनों पर टेक-ऑफ और लैंड कर सकता है। ये एयरक्राफ्ट आमतौर पर फिक्स्ड-विंग वाले होते हैं। नाव जैसे हल्स वाले सीप्लेन को फ्लाइंग बोट भी कहा जाता है.
क्यों चाहिए एम्फीबियस एयरक्राफ्ट?
भारत की तटरेखा बेहद विशाल है। अंडमान और निकोबार जैसे द्वीप भारत की मुख्य भूमि से काफी दूर हैं। अरब सागर और हिंद महासागर में इंडियन नेवी को समुद्री लुटेरों की चुनौती से भी निपटना पड़ता है। ऐसे में निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर पानी पर भी लैंड करने के लिए एम्फीबियस विमान की जरूरत है।
एम्फीबियस एयरक्राफ्ट का इतिहास
पहले प्रैक्टिकल सीप्लेन 1911 और 1912 में अमेरिका में बनाए गए। 1919 में अमेरिकी नौसेना के सीप्लेन एनसी-4 ने उत्तरी अटलांटिक को पहली बार पार किया। 1920 के दशक के आखिर तक दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज एयरक्राफ्ट सीप्लेन थे। दूसरे विश्व युद्ध के शुरू होने के बाद ऐसे विमानों का सैन्य महत्व कम हुआ। हालांकि पानी पर आधारित विमानों का विकास जारी रहा और आज भी ये नौसेनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एम्फीबियस एयरक्राफ्ट के मुख्य काम
एम्फीबियस फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट कई तरह के काम कर सकते हैं। ये इमरजेंसी के दौरान सीधे सैनिकों, मेडिकल टीमों, राहत सामग्री या उपकरणों को पहुंचा सकते हैं। नेवी में इनका मुख्य काम ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट, लंबी दूरी की खोज और बचाव, स्पेशल ऑपरेशन, मानवीय सहायता और घायलों को निकालना होगा। एंटी-पायरेसी, एंटी-नारकोटिक्स सपोर्ट और समुद्री गश्त का काम भी इन विमानों से लिया जाएगा।
नेवी के पास कितने फिक्स्ड-विंग एम्फीबियस एयरक्राफ्ट हैं
प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एम्फीबियस एयरक्राफ्ट तेजी से मदद पहुंचा सकते हैं। अभी इंडियन नेवी के पास सर्विस में कोई फिक्स्ड-विंग एम्फीबियस एयरक्राफ्ट नहीं है। भारत और जापान पहले शिनमेवा यूएस-2 एयरक्राफ्ट खरीदने पर बात कर रहे थे लेकिन कीमत और दूसरी शर्तों की वजह से यह प्रस्ताव पूरा नहीं हो पाय। अब नेवी तुरंत ऑपरेशनल क्षमता हासिल करने के लिए लीज का ऑप्शन चुन रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation